फेसबुक पर बना बुआ-बबुआ पेज मार्क जुकरबर्ग के खिलाफ कन्नौज में मुकदमा दर्ज
फेसबुक के मालिक मार्क जुकरबर्ग के खिलाफ उत्तर प्रदेश के कन्नौज स्थित ठठिया थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है। कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज हुई है। रिपोर्ट में 49 लोगों को और वादी बनाया गया है । यह मुकदमा फेसबुक पर बुआ-बबुआ के नाम से पेज बनाकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की छवि खराब करने के आरोप में दर्ज हुआ है । शिकायत करने वाले ठठिया थाना क्षेत्र के सराहटी गांव निवासी अमित कुमार के मुताबिक सपा मुखिया अखिलेश यादव में उनकी सियासी आस्था है ।शिकायत के मुताबिक फेसबुक पर इस नाम के पेज बनने से सपा मुखिया के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की जाती है। इस मामले में ठठिया थाना में शिकायत की पर उनके द्वारा संज्ञान नहीं लिया गया ।ऐसे में कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और कोर्ट के आदेश पर फेसबुक संस्थापक और पेज एडमिन सहित 49 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज की गई है ।
More Stories
वर्षों से जलजमाव की समस्या से जूझ रहे ग्रामीण, समाधान नहीं होने पर आंदोलन कि चेतावनी
हसन रजा ( बारसोई) बारसोई प्रखंड के पंचायत बासगाँव अंतर्गत नंदाल, चिकनीटोला, कुसियारमोड़ा एवं मालापाड़ा की मुख्य सड़क पर वर्षों...
बिना योजना बोर्ड के गली निर्माण शुरू, बेलवा पंचायत के वार्ड-04 स्थित बासागांव में ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की पारदर्शिता और गुणवत्ता पर जताई चिंता
हसन रजा (बारसोई) बारसोई प्रखंड क्षेत्र की बेलवा पंचायत के वार्ड संख्या-04 अंतर्गत बासागांव में गली निर्माण कार्य को लेकर...
एकशाल्ला गांव के स्कूल में MDM पर शिकायत, अधिकारियों ने दिया जांच का भरोसा।भोजन में कीड़े व दुर्गंध का आरोप, अभिभावकों ने गुणवत्ता सुधार की मांग की।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड के एकशाल्ला गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को उपलब्ध कराए जा रहे मध्याह्न भोजन...
11 हजार कन्याओं की कलश यात्रा और सात दिवसीय गणेश महोत्सव की तैयारी, लेकिन प्रशासनिक तैयारी पर उठ रहे सवाल
मो0 काजु ( फलका ) फलका बाजार स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले भव्य श्री श्री 108 गणेश...
भंगहा में शराब बिक्री के विरोध में महिलाओं का फूटा आक्रोश, SH-77 दो घंटे रहा जाम।
मो0 काजु (फलका ) फलका प्रखंड क्षेत्र के भंगहा गांव में कथित अवैध शराब बिक्री के विरोध में गुरुवार को...
बाढ़ पीड़ितों के बीच प्रभारी मंत्री का मनिहारी दौरा।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व तथा कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री प्रमोद चन्द्रवंशी...
