राष्ट्रीय जनता दल की बैठक में कई मुद्दे पर हुई चर्चा -जन विरोधी सरकार को 2024 में देश की जनता सबक सिखाने का काम करेगी : इशरत प्रवीण
प्रवीण कुमार(कटिहार)
राष्ट्रीय जनता दल कटिहार की बैठक राजद कार्यालय हृदयगंज में की गई। बैठक की अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष इशरत प्रवीण ने की एवं संचालन प्रधान महासचिव विनोद साह के द्वारा किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष इशरत प्रवीण ने सभी पदाधिकारियों को नव वर्ष की बधाई दी एवं जिला में चल रहे बूथ कमिटी का शत प्रतिशत प्रारूप तैयार कर जल्द से जल्द जिला कार्यालय को समर्पित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा की केन्द्र की जन विरोधी भाजपा सरकार को 2024 में देश की जनता सबक सिखाने का काम करेगी। इसके लिए हमेंअपनों के बीच जाकर केंद्र सरकार की वादा खिलाफी के साथ साथ नाकामी को बताना है। इस बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मी विश्वास, श्रीलाल उरांव, अरूण साह, दीपक दास ,महासचिव अंजना देवी, वाहिद अंसारी, विजय राय, विमल मालाकार, मुश्ताक मिथुन,विनोद सिंह, प्रवक्ता भोला पासवान, मनोहर यादव, व्यवसाय प्रकोष्ठ के अध्यक्ष असीम भौमिक, महिला जिलाध्यक्ष ललिता तिर्की, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सगीर शेरसाह, पंचायतीराज प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कौशल यादव, युवा राजद के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार, पंचायतीराज प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय यादव, प्रदेश सचिव सुदामा सिंह, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव अजहर शेख, पंचायतीराज प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव अनवर आजाद सहित कई नेता मौजूद रहे।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
