November 14, 2026

जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र, द्वारा संचालित योजनाएं की बैठक

Read Time:3 Minute, 25 Second

सीडीपीओ को सर्वे कराते हुए आवेदन जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र में जमा कराने का डीएम ने दिया निर्देश

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कटिहार जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र, द्वारा संचालित योजनाएं के संबंध में विभाग से प्राप्त लक्ष्य के विरुद्ध इस वित्तीय वर्ष में प्राप्त उपलब्धि के संबंध में जिला योजना पदाधिकारी एवं प्रबंधक डीआरसीसी के साथ समीक्षात्मक बैठक की आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता डीएम रवि प्रकाश ने किया। बैठक में पिछले महीना हुई बैठक में दिए गए निर्देशों की समीक्षा की गई। उक्त क्रम में प्रबंधक जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र द्वारा बताया गया कि जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र से संचालित बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना एवं कुशल युवा कार्यक्रम का वर्तमान वित्तीय वर्ष 2023-24 में कुल प्राप्त आवेदन के अनुसार दिसंबर माह तक उपलब्धि क्रमशः 70.71%, 21.32% एवं 211.87% प्राप्त हुए। उन्होंने ने जिला पदाधिकारी को अवगत कराया कि निदेशानुसार आईसीडीएस के सभी सीडीपीओ सभी महिला पर्यवेक्षिका एवं जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधकों के साथ बैठक आयोजित करते हुए आंगनबाड़ी सेविका पोषक क्षेत्र में स्वयं सहायता भत्ता योजना योग्य लाभुकों का सर्वे कर सूची जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र को उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया। लेकिन अब तक ज्यादा तर प्रखंडों से संबंधित प्रपत्र प्राप्त नहीं हुई है। उक्त आलोक में जिला पदाधिकारी द्वारा खेद व्यक्त किया गया एवं संबंधित सीडीपीओ को पत्र के माध्यम से अभिलंब सर्वे कराते हुए प्रपत्र आवेदन जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र में जमा करने का निर्देश दिया गया। साथ ही जीविका के बीपीएम को भी अपने-अपने कैडरों से उक्त योजना से संबंधित लाभुकों का सर्वे कर प्रतिवेदन जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र कटिहार में जमा करने का निर्देश हेतु पत्र निर्गत करने, जीविका समूह द्वारा उपलब्ध कराए गए। सूची के अनुसार चिन्हित लाभुकों को लाभान्वित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र के प्रबंधक तथा जिला योजना पदाधिकारी उपस्थित थे।

Previous post राष्ट्रीय जनता दल की बैठक में कई मुद्दे पर हुई चर्चा -जन विरोधी सरकार को 2024 में देश की जनता सबक सिखाने का काम करेगी : इशरत प्रवीण
Next post विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से विधान पार्षद ने लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial