सड़क दुघर्टना में दो युवक की हुई थी दर्दनाक मौत, पीड़ित परिवारों में शौक का माहौल
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड के कालसर पंचायत अंतर्गत थेगुवा महनौर मुख्य सड़क में बीते सोमवार को नव वर्ष के मौके पर गये अपने संबंधी के घर से लौट रहे एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक महनौर गांव समीप तीव्र मोड़ रहने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई थी। जिसमें दो युवक की घटनास्थल पर मौत हो गई थी व एक युवक बुरी तरह से जख्मी हो गया है। मौके पर आनन फानन में घायल युवक को ग्रामीणों की मदद से इलाज हेतु पूर्णिया ले जाया गया था, जख्मी युवक की इलाज अस्पताल में फिलाल चल रहा है। बता दें कि जख्मी युवक गोलू कुमार राय उम्र 15 वर्ष पिता अशोक कुमार राय निहायत गरीब परिवार में से हैं, उनके पिता मजदूरी कर अपने परिवारों का भरण पोषण करतें हैं। साथ ही हसनगंज बाजार समीप रामा टोला निवासी मृतक जटाशंकर राय उम्र 13 वर्ष पिता सुरेश राय व तीलू कुमार राय उम्र 18 वर्ष दोनों युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गया था। जानकारी के मुताबिक जटाशंकर राय पिता सुरेश राय का पहला पुत्र था। वे अपने पीछे दो भाई और माता पिता को छोड़ स्वर्ग सिधार गए। साथ ही तीलू कुमार राय पिता मनोज राय का पहला पुत्र था। वह भी एक बहन और माता पिता को अपने पीछे छोड़ गये। दोनों पीड़ित परिवारों का रो रो कर बुरा हाल है। परिवार सहित गाँव में शौक का माहौल व्याप है। बता दें कि मृतक के पिता चाय समोसे की दुकान चलाते हैं और अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं, घर का पहला चिराग चले जाने से पूरे परिवार में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। मौके पर प्रखंड प्रमुख नीलू देवी, मुखिया रानी देवी आदि जनप्रतिनिधियों के साथ गणमान्य पहुंच कर परिवारों को सांत्वना दिया है।
More Stories
मनोहरपुर में पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा, मौके पर सुनी गईं समस्याएं, कई का हुआ त्वरित निष्पादन
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) पंचायत विकास दिवस के अवसर पर रविवार को प्रखंड के मनोहरपुर पंचायत भवन परिसर में विशेष...
हसवर में दत्तक ग्रहण और स्थायी लोक अदालत पर विधिक जागरूकता शिविर, ग्रामीणों को दी गई कानूनी जानकारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर रविवार को हसवर पंचायत भवन में दत्तक ग्रहण...
अमदाबाद के छर्रामारी में सड़क निर्माण को लेकर जनसभा, 1987 से बंद संपर्क मार्ग बनाने की मांग, नहीं मानी तो आंदोलन की चेतावनी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के अमदाबाद प्रखंड के छर्रामारी में गुरुवार को सैकड़ों ग्रामीणों, युवाओं और जनप्रतिनिधियों...
तिनकौड़िया स्कूल में सुरक्षित शनिवार: वज्रपात से बचाव की दी गई जानकारी, अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी भी हुई।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत वज्रपात...
मायामारी में महानंदा नदी का कटाव तेज, मुख्य पार्षद ने किया स्थल का निरीक्षण, अविलंब कटावरोधी कार्य शुरू कराने की मांग।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) नगर पंचायत क्षेत्र के मायामारी गांव में पिछले कुछ दिनों से महानंदा नदी में हो रहे...
डीएम ने मनिहारी गंगा घाट पर रिवर फ्रंट और शवदाह गृह का किया निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त तक काम पूरा करने का निर्देश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार को मनिहारी गंगा घाट पर बन रहे रिवर फ्रंट का निरीक्षण...
