June 24, 2026

घरेलू व परिवारिक मामलों के निपटारा हेतू ग्राम कचहरी का हुआ आयोजन

Read Time:1 Minute, 18 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड के बलुआ पंचायत सरकार भवन प्रांगण में घरेलू व परिवारिक मामलों की सुनवाई को लेकर ग्राम कचहरी का आयोजन किया गया। आयोजित ग्राम कचहरी की अध्यक्षता सरपंच गजेंद्रनाथ शर्मा ने किया।सरपंच गजेंद्रनाथ शर्मा ने बताया कि पंचायत क्षेत्रों से पारिवारिक विवाद, मारपीट, फौजदारी, बटवारा सहित कई मामलों को लेकर आवेदन आए हुए हैं, जिसमें कुल तीन मामलों पर दोनों पक्षों की मौजूदगी में सुनवाई की पहल की गई। बताया पंचायत क्षेत्रों में शांति व्यवस्था कायम रहे इसको लेकर ग्राम कचहरी का आयोजन किया गया। बताया ग्राम कचहरी में दोनों पक्षों को ध्यान में रखते हुए फैसला सुनाया गया। मौके पर आयोजित ग्राम कचहरी में वादी व प्रतिवादी की मौजूदगी में मामलों का निष्पादन किया गया। इस अवसर पर न्याय सचिव बबलू कुमार सहित फरियादीगण आदि मौजूद रहे।

Previous post फलका प्रमुख पति के मौत की सूचना पर पहुंचे विधान पार्षद
Next post ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता लाने के उद्देश्य से रंजना इंस्टीट्यूट नर्सिंग कॉलेज कटिहार के छात्रों ने की बैठक
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial