June 24, 2026

पानी में डूबने से ढाई वर्षीय बालक की  हुई मौत।

Read Time:1 Minute, 49 Second

अशोक कुमार (डंडखोरा)

पानी में डूबने से ढाई वर्षीय बच्चे की हुई मौत परिजनों में मचा कोहराम।प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत डंडखोरा पंचायत के बिलरपाडी गांव के वार्ड संख्या 8 के निवासी श्याम लाल बेसरा के ढाई वर्षीय पुत्र विक्रम बेसरा दरवाजे पर खेलते खेलते पास के ही खड़े में गिर गया ,खड्डे में अधिक पानी होने के कारण बच्चों की डूब कर मौत हो गई। पिताश श्यामलाल बेसरा ने बताया कि मेरे एवं घर के अन्य सदस्यों द्वारा बच्चों को आसपास खोज की गई तथा आसपास के लोगों से भी बच्चों के संबंध में जानकारी ली गई लेकिन शाम तक कुछ पता नहीं चल सका । अंदेशा जताया गया कि शायद घर के बगल के गड्ढे में कहीं खेलता हुआ तो नहीं चला गया ।इसी दरमियान लोगों द्वारा गढ़े में घुस कर खोज की गई तो बच्चे को मृत पाया गया । जो काफी देर हो चुकी थी। गड्ढे में पानी अधिक होने के कारण बच्चों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी अंचल निरीक्षक मोहम्मद एहसान अली घटना की जानकारी परिजनों से लिया। परिजनों के द्वारा मृत बच्चे की पोस्टमार्टम नहीं करेंगे बिना पोस्टमार्टम का सरकारी अनुदान का प्रावधान हो तो सरकारी लाभ देने के लिए गुहार लगाई गई।

Previous post 10 जनवरी को होने वाले राज्यव्यापी जिला स्तरीय कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम को राजद की हुई बैठक।
Next post गोगाबील कम्यूनिटी रिजर्व और कंजर्वेशन कमिटी ने वार्षिक कैलेंडर जारी किया
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial