June 24, 2026

अक्षत कलश कदवा प्रखंड के भर्री गांव पहुंचा कलश के रथ को लेकर निकाली भव्य यात्रा

Read Time:2 Minute, 24 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

अयोध्या धाम में रामलाल के प्राण प्रतिष्ठा एवं भव्य मंदिर के उद्घाटन के निमित्त वहां से आए पूजित अक्षत कलश कदवा प्रखंड अंतर्गत भर्री पंचायत के भर्री गांव पहुंचा।जहां अक्षत कलश के रथ को लेकर भव्य यात्रा निकाली गई। यात्रा में बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोज राय, पूर्व जिला अध्यक्ष लक्खी महतो, प्रेम प्रकाश चौधरी, मनोज मंडल, मंगलानंद झा, शिवनारायण मंडल, मनोज पाठक, सदानंद मंडल, वीरेंद्र महतो, नारायण परिहार, अजय देव ,सहित विभिन्न संगठनों के स्वयंसेवक तथा गांव के सैकड़ो महिला पुरुष एवं बच्चे शामिल हुए l लोगों में प्रभु श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा के लिए विशेष उत्साह दिखा l भार्री में कलश पूजन के उपरांत अक्षत कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ जो बडाबाद, देवगांव, बदवावाडी, बभन गांव, जाजा, बढ़ैया, छौना पचगामा होते हुए पुनः भर्री पहुंच यात्रा का समापन किया गया l अक्षत कलश के दर्शन एवं उसकी पूजा अर्चना के लिए भक्तों की भारी भीड़ थी। अक्षत कलश से बंधे कलावे को छूकर भक्त प्रभु श्री राम के प्रति अपना नमन प्रस्तुत कर रहे थे। अक्षत कलश यात्रा जुलूस का लोगों ने विभिन्न जगहों पर स्वागत किया। श्री राम के जयकारे के बीच श्री राम जन्मभूमि तीर्थ संस्था से पूजित अक्षत एवं प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर पूर्व उप मुख्यमंत्री श्री प्रसाद ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि 22 जनवरी को अपने घरों एवं मंदिरों में दीपक जलाएं एवं प्रभु श्री राम का पूजन करें।

Previous post भारत विकास संकल्प यात्रा पहुँची बारसोई।
Next post शक्ति केंद्र की कार्यकारी बैठक हुई आयोजित
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial