September 21, 2026

विद्यालय में हुआ शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन।

Read Time:3 Minute, 25 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड स्थित विभिन्न उच्च विद्यालयों में मंगलवार को शिक्षा जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर ढेरुआ पंचायत के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय ढेरुआ, उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय पदमपुर, उत्क्रमित उच्च विद्यालय हसनगंज में समारोह पूर्वक जिला पदाधिकारी के निर्देश पर शिक्षा संवाद कार्यक्रम आयोजित कर स्कूली बच्चे व अभिभावकगनों को शिक्षा विभाग तहत सरकार की संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। जिसको लेकर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद प्रखंड विकास पदाधिकारी रितेश कुमार व सीओ उदय प्रसाद ने बताया कि विद्यालय में शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। वैसे बच्चे जो मैट्रिक इंटर कर पढ़ाई छोड़ देते हैं। साथ ही सरकारी नौकरी के पीछे भागते हैं। वैसे बच्चे विद्यालय से जुड़कर सरकार की विभिन्न योजनाओं से अवगत होकर स्वरोजगार से जुड़ सकते हैं। बताया सरकार ने सभी लोगों को शिक्षित करने के लिए अनेक प्रायोजित योजनाएं चला रखी है। जिससे जुड़कर लोग शिक्षित होकर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। बताया सभी लोग अपने-अपने बच्चों को विद्यालय जरूर भेजें। जब सभी बच्चे शिक्षित होंगे, तभी अपना बिहार आगे बढ़ेगा। शिक्षा विभाग तहत संचालित सभी योजनाओं की विस्तार पूर्वक जानकारी अभिभावकगणों को दी गई। साथ ही अभिभावकों से कहीं महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया। मौके पर कार्यक्रम दौरान बच्चों ने राष्ट्रगान गाकर मुख्य अतिथियों का स्वागत किया। साथ ही मौजूद पंचायत प्रतिनिधि सहित पदाधिकारीगण व शिक्षकगणों ने बच्चों और अभिभावकों को शिक्षा विभाग तहत संचालित कई महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर कार्यक्रम का मंच संचालन शिक्षिका राखी चौधरी ने किया। मौके पर मध्यान भोजन पदाधिकारी दाताराम पांडे, मुखिया रुस्तम अली, प्रधानाध्यापक संतोष कुमार मंडल, पवन कुमार भगत, प्राणात्मक नंद राय, सुजाकांत पाठक, मो वजीर आलम, अभिषेक कुमार, विजय कुमार सिन्हा, इश्तियाक आलम, प्रवेज आलम, सन्नी कुमार गुप्ता, मधु कुमारी, राजलक्ष्मी सहित शिक्षक व शिक्षिकाएं आदि मौजूद रहीं।

Previous post खंरवास खत्म होते ही नगर में सड़कों का कार्य प्रारंभ
Next post शक्ति केंद्र प्रमुखों की बैठक आयोजित सभी चौक एवं गुरुद्वारा में दीप प्रज्वलित करने का निर्णय लिया : सीमा झा
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial