September 6, 2026

खंरवास खत्म होते ही नगर में सड़कों का कार्य प्रारंभ

Read Time:53 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

खंरवास को लेकर नये विकास संबंधी कार्यों का आयोजन बाधित रहा। परन्तु खंरवास खत्म होते ही मनिहारी नगर पंचायत में लंबित विकास संबंधी मामलों का निष्पादन शुरू हो गया।इसी कड़ी में मंगलवार से नगर पंचायत में लंबित धर्मशाला चौक से हटिया होते हुए डाक-बंगला रोड जाने वाली सड़क का मजबूतीकरण का कार्य प्रारंभ हो गया। गुणवत्ता का जायजा लेने पहुंचे मुख्य पार्षद लाखो यादव ने बताया कि इसके अलावा भी अन्य लंबित मामलों का निष्पादन बहुत जल्द करने का बेहतर प्रयास किया जाएगा।

Previous post ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल के आमने-सामने टक्कर में एक की मौत ।
Next post विद्यालय में हुआ शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial