September 21, 2026

बच्चों को अनुशासित करना विद्यालय और अभिभावकों की संयुक्त जिम्मेवारी: डीएम

Read Time:4 Minute, 7 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

मनिहारी के लहरू स्मारक उच्च विद्यालय नवाबगंज में शिक्षा संवाद कार्यक्रम के तहत जिले के डीएम रवि प्रकाश पहुंचे। शिक्षकों द्वारा औपचारिकता पूरी करने के बाद अभी भावकों और उपस्थित छात्र-छात्राओं के बीच जनप्रतिनिधियों ने भी कई महत्वपूर्ण संबादों से जिलाधिकारी को अवगत कराया। पूर्व मुखिया प्रदीप सिंह ने जहां बच्चों के लिए स्टेडियम बनाने की मांग की वही लोजपा नेता विनोद सिंह ने बच्चों की प्रतिभा को लेकर स्विमिंग पूल बनाने की मांग की। श्री विनोद सिंह ने छात्राओं के स्कूल पहुंचने के क्रम में मनचलों पर लगाम लगाने को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की मांग भी की। एसडीएम कुमार सिद्धार्थ ने इस बिंदु पर गंभीरता पूर्वक कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। अंत में जिलाधिकारी ने संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षा विभाग द्वारा उपलब्ध योजनाओं पर प्रकाश डाला। श्री रवि प्रकाश ने कहा कि प्रथम चरण में 2300 और दूसरे चरण में लगभग 2800 शिक्षकों की नियुक्ति की गई है जो 20 जनवरी तक ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों में योगदान करेंगे। कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को ले विभाग कई कार्यक्रम चला रही है। 80% बच्चों का विकास 6 वर्ष के उम्र तक हो जाता है। मिशन दक्ष के तहत शिक्षकों द्वारा अलग से बच्चों को चिन्हित कर विशेष जानकारी दी जा रही है। कंप्यूटर को शिक्षा के लिए अनिवार्य बताया। कहा कि 75% उपस्थिति शिक्षा को प्रेरित करने के लिए किया गया ना कि उसे दंडात्मक समझा जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार की पहली प्राथमिकता शिक्षा है। कुल बजट का पांचवा हिस्सा सरकार शिक्षा में खर्च कर रही है। सरकार द्वारा शहर से लेकर गांव तक विद्यालयों का जाल बिछा रखा है। पहले घर से विद्यालय की दूरी होने के कारण छात्राएं ड्रॉप आउट हो जाती थी, अब दूरी के हिसाब से पंचायत में विद्यालय की स्थापना की गई है। शिक्षा को सुगम बनाया गया है। शिक्षा का स्वरूप काफी बदला है। छात्राएं ग्रुप में साइकिल से स्कूल जा रही है। जिलाधिकारी ने कहा कि जहां विद्यालय आवंटित हो गई है और भूमि नहीं है उसके लिए जो भी भूमिदाता तैयार है वहां स्वीकृत कर स्कूल खोला जाएगा। सरकार विभाग द्वारा प्रत्येक छात्र-छात्राओं का यूनिक आईडी व प्रोफाइल बनाने की योजना बनाई है। शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग व समर्थन के लिए सरकार तत्पर है। कहा कि तैराकी का कार्यक्रम अगले मौसम में कराए जाएंगे।इस अवसर पर डीपीओ कृष्णानंद सदा, एसडीएम कुमार सिद्धार्थ, बीडीओ रणधीर कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अरविंद कुमार सिन्हा, जदयू नेता मंजय साह सहित विद्यालय के शिक्षक गण, अभिभावक गण व छात्र-छात्राएं मौजूद रही।

Previous post रेलवे बोर्ड ने 11 रेल अधिकारियों को प्रणोति के बाद किया तबादला
Next post केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की गई।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial