September 21, 2026

केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की गई।

Read Time:2 Minute, 1 Second

अशोक कुमार (डडंखोरा)

केंद्र सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी को लेकर हमारा संकल्प विकसित भारत प्रचार वाहन के द्वारा प्रखंड के महेशपुर एवं रायपुर पंचायत में लोगों को जानकारी देकर जागरूक किया गया। केंद्र सरकार द्वारा आयुष्मान स्वास्थ्य योजना ,प्रधानमंत्री आवास योजना, गरीब लोगों के लिए उज्ज्वला योजन, फ्री राशन योजना ,अंतोदय योजना कामगारों के लिए श्वकर्म योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना,  कुपोषित बच्चों के लिए पोषण योजना, मध्यान भोजन योजना  सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई । प्रखंड विकास पदाधिकारी अहमर अब्दाली ने बताया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन जन तक पहुंचाने तथा सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचे  इसको लेकर जागरूक किया गया है। इस मौके पर पूर्व केंद्र मंत्री निखिल कुमार चौधरी भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज कुमार राय मुखिया आलोक चौहान, नीलम देवी भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉक्टर चंद्रभूषण ठाकुर भाजपा प्रखंड अध्यक्ष नरेश कुमार मंडल पूर्व प्रखंड प्रमुख सूरज कुमार साह अजय कुमार मंडल सहित विभिन्न विभागों के कर्मी तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद थे।

Previous post बच्चों को अनुशासित करना विद्यालय और अभिभावकों की संयुक्त जिम्मेवारी: डीएम
Next post चिकित्सा व्यवस्था बेहतर करने को लेकर हुई बैठक
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial