September 6, 2026

रेलवे बोर्ड ने 11 रेल अधिकारियों को प्रणोति के बाद किया तबादला

Read Time:2 Minute, 26 Second

अमिताभ कुमार मिश्रा बने तिनसूकिया के सीनियर डीसीएम

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कटिहार रेल मंडल अंतर्गत पदस्थापित सीनियर डीसीएम जी प्रशांत कुमार और डीसीएम अमिताभ कुमार मिश्रा का प्रमोशन रेलवे बोर्ड द्वारा करते हुए दोनो वाणिज्य रेल अधिकारियों का कटिहार से तबादला कर दिया गया है। रेल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कटिहार के सीनियर डीसीएम जी प्रशांत कुमार को को प्रमोशन के बाद मुख्यालय मालीगांव में डिप्टी सीओएम बनाया गया है। जबकि कटिहार रेल मंडल के डीसीएम अमिताभ कुमार मिश्रा को तिनसुकिया डिवीजन का सीनियर डीसीएम बनाया गया है। डीसीएम अमिताभ कुमार मिश्रा ने अपने कार्यकाल में कटिहार रेल मंडल में ईमानदारी पूर्वक कार्यों का निर्वाह करते रेलवे बोर्ड को राजस्व में काफी ईजाफा किया।श्री मिश्रा व्यवहार कुशल,मृदुभाषी,कर्त्तव्य निष्ठ,ईमानदार,मेहनतकश और विभाग के कार्यों के प्रति बफादारी निभाते हुये कार्यों का निर्वाह किया।श्री मिश्रा के प्रमोशन से जहाँ रेलवे पदाधिकारी,कर्मचारी तथा जनप्रतिनिधि एवं पत्रकारों में एक ओर खुशी है।वहीं तबादला की खबर से मायूस है।श्री मिश्रा के कार्यों से सभी खुश थे।ये विभाग के सभी अधिकारियों तथा कर्मचारियों को परिवारिक सदस्यों की तरह मानकर कार्यों का निर्वाह करते थे। गौरतलब है कि रेलवे बोर्ड द्वारा कुल 11 रेल अधिकारियों को प्रणोति के बाद तबादला किया गया है। वही कटिहार में अलीपुरद्वार से धीरज चंद्र कलिता को कटिहार रेल मंडल का नया सीनियर डीसीएम बनाए गए है।

Previous post विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का आयोजन पूर्व उप मुख्यमंत्री ने उपस्थित नागरिकों को दिलाया संकल्प
Next post बच्चों को अनुशासित करना विद्यालय और अभिभावकों की संयुक्त जिम्मेवारी: डीएम
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial