September 21, 2026

63 वा स्थापना दिवस मुंशीलाल उच्च विद्यालय बस्तौल में मनाया गया

Read Time:2 Minute, 6 Second

मोहम्मद आरिफ (प्राणपुर)

प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के प्लस टू मुंशीलाल उच्च विद्यालय बस्तौल के परिसर में महिला मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री सह प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक के अध्यक्षता में समारोह आयोजित कर मनाया गया 63वां स्थापना दिवस। प्लस टू मुंशीलाल उच्च विद्यालय बस्तौल के परिसर में संबोधित करते हुए महिला मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री सह प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक निशा सिंह के द्वारा कहा गया कि, शिक्षा देश की रीढ़ है, इनको आगे बढ़ाने के लिए मैं हमेशा प्रयत्न शील रहती हूं, वहीं प्रधानाध्यापक परमानंद मिश्र के द्वारा प्लस टू मुंशीलाल उच्च विद्यालय बस्तौल के विस्तार रूप से उपलब्धि बताया गया,इस मौके पर भाजपा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष गणेश प्रसाद मंडल, भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता परिमल मंडल, चंदन सिंह, राजकुमार मंडल, राजू शर्मा, भरत सिंह, गुणधर मंडल, राजेंद्र विश्वास, प्लस टू कन्या उच्च विद्यालय बस्तौल के प्रधानाध्यापक अबुल कासिम अंसारी, मंच संचालक आचार्य डॉक्टर राम कन्हाई शास्त्री  प्रधान लिपिक अखिलेश्वर झा शिक्षक लक्ष्मण कुमार, रागीव हसनैन, पूजा कुमारी, मधु भारती, पूनम कुमारी, जयंती कुमारी, राजीव झा एवं अमन रावत के साथ सैकड़ों छात्र छात्र एवं अभिभावक गण मौजूद थे।

Previous post चिकित्सा व्यवस्था बेहतर करने को लेकर हुई बैठक
Next post रेडक्रॉस की टीम फायर रिलीफ कमिटी ने सुजापुर में बाँटी राहत सामग्री
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial