September 7, 2026

चिकित्सा व्यवस्था बेहतर करने को लेकर हुई बैठक

Read Time:1 Minute, 51 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

कटिहार जिले के हसनगंज प्रखंड अंतर्गत अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महमदिया में चिकित्सीय व्यवस्था बेहतर करने को लेकर गुरुवार को जन आरोग्य समिति की महत्वपूर्ण बैठक किया गया। आयोजित बैठक की अध्यक्षता पंचायत समिति सदस्य सह अध्यक्ष मनोज कुमार मंडल ने किया। मौके पर स्वास्थ्य सुविधा बेहतर करने को लेकर कई प्रस्ताव लिया गया। जन आरोग्य समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार मंडल ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग बिहार सरकार से प्राप्त निर्देश के अनुसार अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र पर ग्रामीण क्षेत्रों में सुदृढ़ चिकित्सा व्यवस्था करने को लेकर जन आरोग्य समिति का गठन किया गया है। बैठक कर आवश्यक बिंदुओं पर प्रस्ताव लिया गया। कहा कि पूर्व से भवन बना हुआ अवस्थित है, यहाँ एएनएम की कमी है। जीएनएम यहां पर पदस्थापन है दूसरे जगह पर काम लिया जा रहा है। डॉक्टर की भी कमी है और पूर्व में यहां प्रसव भी होता था। उक्त भवन भी जर्जर हो गया है आदि प्रस्ताव में लिया गया है। आयोजित बैठक को सफल बनाने में डॉ अरुण कुमार, अकाउंटेंट नवल कुमार किशोर, बीसीएम संगीता कुमारी, बाल विकास परियोजना के महिला पर्यवेक्षिका, एएनएम आदि रहें।

Previous post केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की गई।
Next post 63 वा स्थापना दिवस मुंशीलाल उच्च विद्यालय बस्तौल में मनाया गया
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial