बिहार की गरीबी मिटाने को नीतीश सरकार प्रतिबद्ध : रौशन अग्रवाल
गरीबों को दो-दो लाख रुपये देने की घोषणा ऐतिहासिक ।
(डेस्क बारसोई)
जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव रौशन अग्रवाल ने कहा है कि बिहार की गरीबी मिटाने के लिए नीतीश सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने राज्य के गरीबों को दो-दो लाख रुपये देने की राज्य सरकार की घोषणा को ऐतिहासिक बताते हुए इसे बिहार से गरीबी समाप्त करने की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम बताया है।उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 से सत्ता में आने के बाद से ही नीतीश सरकार का एकमात्र ध्येय बिहार को बदहाली से निकाल कर, एक खुशहाल प्रदेश बनाना है। काफी कम संसाधनों और तमाम बाधाओं के बावजूद नीतीश सरकार ने वह सारे कदम उठाये, जिसने बिहार को 10.98 फीसदी की दर से विकास करने वाला देश का अग्रणी राज्य बना दिया। जदयू महासचिव ने कहा कि बिहार से गरीबी समाप्त करने के लिए नीतीश सरकार ने जातिगत गणना व आर्थिक सर्वे करवाया, जिससे सभी जाति-धर्मो के वास्तविक आंकड़े सरकार को पता चल गये हैं। अब बिहार लघु उद्यमी योजना के तहत राज्य के 94 लाख से अधिक परिवारों को स्वरोजगार के लिए दो-दो लाख सरकार देगी
More Stories
सामुदायिक किचन बंद, बाढ़ प्रभावितों के सामने भोजन का संकट।
रतन कुमार ओझा(मनिहारी) कटिहार जिले के मनिहारी विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ प्रभावितों के लिए संचालित सामुदायिक किचन बंद होने से...
वार्ड-8 में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग, 35 महिलाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) अमदाबाद नगर पंचायत के वार्ड-8 में जलजमाव और गंदगी से करीब 50-60 परिवार परेशान हैं। पाल...
24 घंटे के अंदर जारी हुआ लंबित परीक्षा परिणाम, विद्यार्थी परिषद के आंदोलन का दिखा असर
कोमल गुप्ता (कटिहार) लंबित परीक्षा परिणाम जारी करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के कार्यकर्ताओं एवं...
कटिहार निबंधन कार्यालय में जमीन की रजिस्ट्री ने पकड़ी रफ्तार, पेपरलेस प्रक्रिया से बदली तस्वीर
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार निबंधन कार्यालय में जमीन की रजिस्ट्री प्रक्रिया में तेजी देखने को मिल रही है। पेपरलेस व्यवस्था...
रौतारा थाना को मिला नया नेतृत्व, मन्नू ओझा ने संभाली कमानअपराध नियंत्रण, शराबबंदी और जनता की समस्याओं के त्वरित निष्पादन को बताया प्राथमिकता
मो0 काजु (फलका) रौतारा थाना को नए थानाध्यक्ष के रूप में मन्नू ओझा मिले हैं। मंगलवार को उन्होंने विधिवत रूप...
जियो टावर के जनरेटर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, ग्रामीणों की मदद से पाया गया काबू
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) बलरामपुर प्रखंड अंतर्गत विधौले गांव में जियो टावर के परिसर में अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण...
