August 28, 2026

हनुमान मंदिर में शुरू हुआ अखंड हरिनाम संकीर्तन

Read Time:1 Minute, 5 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

मनिहारी के चरवाहा विद्यालय सार्वजनिक हनुमान मंदिर में अष्ट प्रहर यज्ञ को लेकर सोमवार को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई जिसमे 501 युवतियां एवं महिलाएं हाथ में कलश लेकर चरवाहा विद्यालय वार्ड संख्या 8 से मनिहारी के पतित पावनी गंगा तट पहुंची जहां संकल्प के बाद कलश लेकर शहर प्रभ्रमण करते हुए मंदिर प्रांगण पहुंची। इसके बाद आठ प्रहर का अखंड हरिनाम संकीर्तन यज्ञ प्रारम्भ हुआ। इस अवसर पर जितेंद्र सिंह,मंटू सिंह,प्रभु सिंह,उपेंद्र सिंह, बिरन कुमार,जितेंद्र कुमार,सैताराम कुमार,कुंदन केटीआर,राजन कुमार,मुन्ना कुमार,चंदन कुमार और करण मानस मौजूद रहे।

Previous post राहुल के कार्यक्रम को लेकर पुर्व विधायक पुनम ने स्थलों का जायजा लिया
Next post रामोत्सव में नई संस्कृति के सुत्रपात के अवसर पर मनिहारी में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल द्वारा निकाली गई श्रीराम शोभा यात्रा
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial