August 28, 2026

रामोत्सव में नई संस्कृति के सुत्रपात के अवसर पर मनिहारी में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल द्वारा निकाली गई श्रीराम शोभा यात्रा

Read Time:2 Minute, 50 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

अयोध्या धाम में श्रीराम लला के मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर एवं देश में एक नई संस्कृति की सुत्रपात को लेकर मनिहारी के सनातनियों में भी चरम उत्साह देखने को मिला।रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पुरा नगर राममय हो गया। अयोध्या तो प्रभु राम के लिए सज ही चुकी थी ,देश के अन्य स्थानों पर चहुंओर राम नाम की धूम रही।वहीं मनिहारी में भी विभिन्न मंदिरों को खूब सजाया संवारा गया।सुंदरकांड ,अखंड रामायण पाठ एवं खीर प्रसाद का वितरण किया गया।श्रीराम के स्वागत में मनिहारी में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा भव्य शोभा यात्रा निकाली गई जिससे पूरा मनिहारी जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।इस शोभायात्रा में शहर के विभिन्न पंचायतों से आए रामभक्तों एवं बजरंगी भाइयों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। वहीं गाजे बाजे की धुन पर युवकों ने जमकर ठुमके भी लगाए। सनातनियों ने अपने अपने घरों एवं मंदिरों में दीप जलाकर राम की अराधना की। सुबह से हीं मंदिरों में महिलाओं , पुरुषों व बच्चों की भीड़ देखने को मिली। जगह जगह धार्मिक आयोजन और भजन कीर्तन का आयोजन निरंतर चलता रहा। वहीं इस दौरान प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चाक चौबंद दिखी।शोभायात्रा में अनुमंडल पदाधिकारी कुमार सिद्धार्थ,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शैलेश प्रीतम,बीडीओ रणधीर कुमार, डीसीएलआर अशोक कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी रंधीर लाल, अंचलाधिकारी राजेश रंजन, राजस्व पदाधिकारी विवेकानंद, सर्किल इंस्पेक्टर आनंद कुमार, थानाध्यक्ष रामविलास सिंह, एस आई उमेश चंद्र पांडेय, बिमलेश कुमार,उदय यादव, निशा रानी,हरिशंकर कुमार,अरुण कुमार सहित पुलिस बल सहित बजरंग दल के रंजीत ठाकुर, उपमुख्य पार्षद शुभम पोद्दार, आशुतोष पोद्दार मुख्य रूप से मौजूद थे।

Previous post हनुमान मंदिर में शुरू हुआ अखंड हरिनाम संकीर्तन
Next post भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर मंदिरों में  उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। 
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial