September 22, 2026

मनिहारी में इंटरमीडिएट आदर्श केंद्र का अंचलाधिकारी ने किया उद्घाटन

Read Time:2 Minute, 9 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

बिहार इंटरमीडिएट काउंसिल ने मनिहारी के बीपीएसपी हाई स्कूल को आदर्श केंद्र बनाया। गुरुवार को परिक्षा प्रारंभ होने से पहले आदर्श केंद्र का अंचलाधिकारी राजेश रंजन ने फीता काटकर उद्घाटन किया। बाद में केंद्र पर द्वीप भी प्रज्वलित किया गया। उद्घाटन के बाद पहूंची छात्राओं को शिक्षिका शांता राय ने तिलक लगाकर मिठाईयां खिलाई। मालूम हो कि बीपीएसपी हाई स्कूल केंद्र में कूल छः विद्यालयों के 244 परीक्षार्थियों का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इनमें पन्नालाल सुरेंद्र नारायण बालिका उच्च विद्यालय मनिहारी, इंद्रावती उच्च विद्यालय अमदाबाद, उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय गोपालपुर, लहरु स्मारक उच्च विद्यालय नवाबगंज, उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय जंगलाटाल, उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय अमदाबाद, उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बैरिया की छात्राएं शामिल है।इस अवसर पर केंद्र अधीक्षक अरविंद कुमार सिन्हा, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी निर्मला कुमारी, थानाध्यक्ष रामविलास सिंह,अवर थानाध्यक्ष गौतम कुमार, एस आई अरुण कुमार, शिक्षक दुर्गेश कुमार शरीफ अंसारी रामकिशोर कुमार अरविंद कुमार संजय गोस्वामी राकेश कुमार राजीव कुमार प्रवीण कुमार सरफराज मिथिलेश मौजूद थे।

Previous post राहुल गाँधी को एन एफ़ रेलवे इम्प्लॉइज ने सौंपा ज्ञापन कटिहार से दक्षिण भारत के लिए नई रेल चालू कराने की माँग ।
Next post सेवानिवृत्ती पर पुलिसकर्मीयों ने समारोह आयोजित कर दफादार को बिदाई दी
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial