September 15, 2026

राहुल गाँधी को एन एफ़ रेलवे इम्प्लॉइज ने सौंपा ज्ञापन कटिहार से दक्षिण भारत के लिए नई रेल चालू कराने की माँग ।

Read Time:3 Minute, 55 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

एन एफ रेलवे इम्प्लॉयिस यूनियन के मंडल अध्यक्ष एवं मनीष कुमार द्वारा भारत जोड़ो यात्रा पर कटिहार आये राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व कार्यकारिणी अध्यक्ष और वर्तमान में लोक सभा सदस्य राहुल गांधी को ज्ञापन सौंपा गया।सौपे ज्ञापन में पुरज़ोर रूप से नई पेंशन नीति का विरोध जताया गया एवं संगठन द्वारा माननीय राहुल गांधी जी के समक्ष एक सूत्री माँग जैसे पुरानी पेंशन बहाल करना, रेल कर्मियों को मिल रहे सभी भत्तों को कर के दायरे से मुक्त करना, कटिहार मण्डल से दक्षिण भारत के लिए नई रेल चालू करना,लाइसेंस कुली/पोटर को रोज़गार प्रदान करना एवं रेल कर्मियों से जुड़ी अन्य समस्याओं को रखा गया।इस मौक़े पर केंद्र के नेता दिनेश पासवान, रजनीश कुमार, प्रेमशंकर,दिनबंधु यादव , मृतुंजय सिंह, सूरज मिश्रा,डी के सिंह,मन्तोष,चंद्रशेखर अन्य के साथ सैकड़ों की संख्या में रेल कर्मी संग लाइसेंस पोटर मौजूद थे।इसकी अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष मनीष कुमार द्वारा किया गया। इस मौक़े पर मण्डल सचिव रुपेश कुमार ने बताया कि हमारी एक सूत्री माँग पुरानी पेंशन नीति को बहाल करना है।वर्तमान सरकार के सभी मंत्री,विधायक, अन्य राजनेता अगर एक दिन या कुछ वर्षों के लिए भी गद्दी पर हमारे ही वोट से बैठते हैं, तो वह आजीवन पेंशन पाते हैं। लेकिन वही इसके विपरीत रेल कर्मचारियों अपना सारा जीवन रेल परिचालन में और यात्रियों को सुविधा में लगा देते फिर भी उनको पेंशन नहीं है। यह भी एक सवालिया निशान है।उपरोक्त संदर्भ ने मण्डल रेल प्रबंधक ,अपर मंडल रेल प्रबंधक विजय कुमार चौधरी एवं वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी श्री अतुल कुमार मिश्रा को एक माँगपत्र धरना स्थल पर सौंपा गया।जिसपर मण्डल रेल प्रबंधक द्वारा आश्वासन दिया गया कि पुरानी पेंशन की यह माँग रेल कर्मचारियों की पुरानी माँग है। जो एन एफ़ रेलवे इम्प्लॉयिस यूनियन द्वारा सरकार के समक्ष विभिन्न तरीक़ों से उठाने का काम कर रही है,जो माँगपत्र संगठन के द्वारा दिया गया है। उसे सकारात्मक परिणाम हेतु आगे पदाधिकारियों को भेजा जाएगा।श्री रुपेश कुमार ने बताया कि जब तक पूरी तरह से पुरानी पेंशन बहाल नहीं होती है,तब तक एन एफ़ रेलवे इम्प्लॉयिस यूनियन इससे भी बड़े कार्यक्रम करने के लिये बाध्य रहेगा।इस मौक़े पर संगठन के तमाम पदाधिकारी रजनीश कुमार,दिनेश पासवान,प्रेम शंकर,सौरभ घोष,गौरी शंकर के साथ सभी शाखाओं के शाखा अध्यक्ष व सचिव अपने सैकड़ों की संख्या में वहाँ उपस्थित संग्रामी साथीयों के साथ मौजूद थे।

Previous post भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर लोगों का उत्साह फीका में तब्दील।
Next post मनिहारी में इंटरमीडिएट आदर्श केंद्र का अंचलाधिकारी ने किया उद्घाटन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial