चन्द्र कला गार्डेन में आयोजित त्रिदिवसीय सेमिनार सह योग साधना शिविर सम्पन्न
प्रवीण कुमार(कटिहार)
आनन्द मार्ग प्रचारक संघ की ओर से कटिहार के चन्द्र कला गार्डेन में आयोजित त्रिदिवसीय सेमिनार सह योग साधना शिविर के तीसरे एव अंतिम दिन मंत्र चैतन्य विषय पर बोलते हुए कहा कि कोई मंत्र जव भाव में सिद्ध हो जाता है, तो उसे मंत्र चैतन्य कहते हैं। आनन्द मार्ग के प्रवर्तक महासम्भूति श्री श्री आनन्द मूर्ति जी ने इष्ट मंत्र, गुरु मंत्र, कीर्तन मंत्र,बीज मंत्र आदि दिया है।हर शब्द मंत्र नहीं होता।जिस शब्द के मनन से मन का कल्याण हो जाय उसे ही मंत्र कहते हैं। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, भगवान सदाशिव का दिया हुआ। ताण्डव नृत्य,कौशकी नृत्य का प्रदर्शन किया गया। योगासन का अभ्यास एवं उसपर क्लास भी हुआ।जटिल रोगों के होम्योपैथी डाक्टर अभय शंकर ववलू के द्वारा मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ। संगठन को गांव गांव तक विस्तार के लिए कई कार्यक्रम लिए गए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से आचार्य सत्याश्रयानन्द अवधूत, आचार्य धीरजा नन्द अवधूत, आचार्य पून्येशानन्द अवधूत, आचार्य गम्भीरा नन्द अवधूत, आचार्य सत्यनारायण जी,सुशील रंजन,रणधीर देव,सकलदेव,उमाकांत आनंद,मनोज, गुरुदेव, सुमित कुमार, शुभम सचदेव, अधिवक्ता विनोद मंडल,अलका प्रकाश,सुरेश भगत,सरिता दीदी,अनिता आनंद,रीता दीदी,एलडब्लूसी के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रवीण कुमार झा आदि उपस्थित थे।
More Stories
मनिहारी साहेबगंज फेरी सेवा परिचालन करने की मांग की
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के मनिहारी प्रखंड अध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने बिहार सरकार के जल संसाधन...
विषाक्त पदार्थ सेवन से युवक की हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के कुरसेला बस्ती निवासी एक 17 वर्षीय युवक की हालत विषाक्त पदार्थ सेवन करने...
फार्मर रजिस्ट्रेशन अभियान में आई तेजी,किसानों का हुआ पंजीकरण
पूर्वजों के नाम पर जमीन होने से कई किसान रजिस्ट्रेशन से वंचित, सरकार से अलग व्यवस्था की मांग । जिला...
सर्वोदय कॉलेज की जमीन की नापी शुरू, चार दिनों में रिपोर्ट सौंपने का लक्ष्य सीओ
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला प्रखंड स्थित सर्वोदय कॉलेज, मवेशी अस्पताल, स्वास्थ्य अस्पताल, की जमीन को प्रशासनिक निगरानी में नापी शुरू...
मनिहारी के विद्यालय में आपदा सुरक्षा को लेकर मॉकड्रिल, बच्चों को सिखाए बचाव के तरीके
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में प्रधानाध्यापिका अर्चना कुमारी के नेतृत्व में...
बासा में लगी आग, हजारों की संपत्ति जलकर राख
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टेट हाईवे-77 स्थित नवाबगंज चौक के समीप शुक्रवार की दोपहर एक बासा में...
