आरपीएफ ने रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों में यात्रियों के बीच विशेष जागरूकता अभियान चलाया
प्रवीण कुमार(कटिहार)
रेल मंडल अंतर्गत ट्रेनों में घटनाओं को रोकने के लिए रेलवे सुरक्षा बल द्वारा रविवार को कटिहार रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों में यात्रियों के बीच विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान आरपीएफ द्वारा यात्रियों को जागरुक करते हुए एलईडी टीवी के जरिए वीडियो दिखाकर सावधानी बरतने की अपील की गई। जिसमे यात्रा के दौरान अपरिचित लोगों से दूर रहने , अपने सामानों की सुरक्षा स्वयं करने, अनजान लोगों के साथ कुछ भी खानपान का सेवन नहीं करने आदि के संबंध में 11 सुझाव वीडियो दिखाकर बताते हुए जागरूक किया गया और सुरक्षित यात्रा करने की नसीहत दी गई । गोरतलब है की रेलवे बोर्ड के निर्देश पर आफ पोस्ट ईस्ट पोस्ट कमांडर राकेश कुमार के नेतृत्व में एन एफ रेलवे में पहली बार वीडियो के जरिए कटिहार स्टेशन में जागरूकता अभियान शुरू हुआ । जिस दौरान रविवार को प्लेटफार्म संख्या एक पर खड़ी अमरनाथ एक्सप्रेस, राजधानी एक्सप्रेस सहित लंबी दूरी की कई ट्रेनों में आरपीएफ द्वारा पूरे टीम के साथ जागरूकता अभियान चलाया गया। आरपीएफ इंस्पेक्टर राकेश ने आम यात्रियों से अपील किया की वीडियो में दिखाए गए घटनाओं को देखकर सबक ले और सावधानी बरते। वही यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की घटना, समस्या आदि होने की स्थिति में टोल फ्री नंबर 139 का उपयोग करे। इसके अलावा यात्रियों को महिला व विकलांग बोगी में अनाधिकृत रूप से यात्रा नही करने का सुझाव दिया। इस मौके पर आरपीएफ के कई पदाधिकारियों के साथ दर्जनों जवान मौजूद थे।
More Stories
पचरा गांव में भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बलरामपुर प्रखंड के पचरा गांव में दुर्गा पूजा के अवसर पर एक दिवसीय भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम...
फलका में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय युवक की मौत, चालक फरार ।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के दरमाही गांव के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय बाइक...
शिकारपुर कटारी पुल के पास 20 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) आबादपुर थाना पुलिस ने शिकारपुर कटारी पुल के पास कार्रवाई करते हुए 20 लीटर देसी शराब के...
आबादपुर पुलिस ने संकोला मोड़ पर चलाया वाहन जांच अभियान
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) आबादपुर थाना पुलिस ने संकोला मोड़ पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान मोटरसाइकिल चालकों के...
धचना रेलवे पुल घाट पर डूबने से 8 वर्षीय बच्ची की मौत, SDRF ने एक दिन बाद बरामद किया शव।
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) धचना रेलवे पुल घाट पर नदी में डूबने से आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना...
फलका में अगलगी से प्रभावित 18 परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरित।
फलका (मो0 काजु ) प्रखंड क्षेत्र में अगलगी की घटनाओं में घर-गृहस्थी का सामान गंवा चुके 18 परिवारों के बीच...
