वार्ड सदस्य के गुप्त मतदान उपरांत उपमुखिया पर लाए गए अविश्वास प्रस्ताव हुआ पारित, उपमुखिया पद से किया गया मुक्त।
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड स्थित कालसर पंचायत के उप मुखिया के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हेतू कालसर पंचायत भवन में मुखिया सागर यादव की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत की विशेष बैठक आहूत की गई। जिसमें उप मुखिया शिव किशोर मंडल अनुपस्थित रहे। बैठक में अविश्वास प्रस्ताव को लेकर मतदान कराया गया। बैठक में पंचायत के दस वार्ड सदस्य सहित मुखिया ने मतदान में भाग लिया। मतदान में कुल 11 वोट गिरे। जिसमें दस वोट अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के पक्ष में गिरे। साथ ही एक वोट बोक्स हो गया। ऐसे में पंचायत सचिव ने दस सदस्यों के अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के पक्ष में किए गए वोट के जरिए उप मुखिया शिवकिशोर मंडल को पद से बर्खास्त कर दिया। मौके पर पंचायत सचिव आशुतोष कुमार ने बताया कि 31 जनवरी को उप मुखिया शिवकिशोर मंडल के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाने को लेकर आवेदन प्राप्त हुआ था। जिसके आलोक में बिहार पंचायती राज अधिनियम तहत अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हेतु विशेष बैठक बुलाई गई। इस अवसर पर मुखिया सागर यादव सहित वार्ड सदस्य दशरथ कुमार दास, माला देवी, कौशल्या देवी, अनीता देवी, चांद मुनि देवी, कविता देवी, निरंजन कुमार सहित वार्ड सदस्यगण मौजूद रहे।
More Stories
चांदपारा सहयोग शिविर से समय से पहले गायब हुए कर्मीयो को पुछा स्पष्टीकरण
खबर का असर, एसडीओ ने जारी किया पत्र , एक सप्ताह में मांगा स्पष्टीकरण । डेस्क (बारसोई) जनता की समस्याओं...
ट्रांसफार्मर के तार में आग लगने से वार्ड-10 की बिजली गुल, शुक्रवार को हुई आपूर्ति बहाल
डेस्क (हसनगंज) हसनगंज प्रखंड क्षेत्र की ढेरुआ पंचायत के वार्ड संख्या-10 में गुरुवार की शाम करीब 7:30 बजे ट्रांसफार्मर के...
हसनगंज समेत विभिन्न पंचायतों में श्रद्धा से हुई बाबा विश्वकर्मा की पूजा, ‘आशीर्वाद दिया’ कार्यक्रम
डेस्क (हसनगंज) हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के ढेरुआ, बलुआ, रामपुर, जगरनाथपुर और कालसर पंचायत समेत विभिन्न इलाकों में गुरुवार को बाबा...
बासगांव में सरपंच चुनाव को लेकर मो. नाजिर ने ठोकी ताल युवाओं ने जताया समर्थन, नाजिर बोले समानता और न्याय के साथ खड़ा रहना प्राथमिकता
हसन रजा (आबादपुर) पंचायत राज बासगांव में सरपंच चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। युवा नेता मो. नाजिर...
डकैती की योजना बना रहे सात युवक गिरफ्तार, देसी पिस्टल समेत नशीला पदार्थ व दो बाइक बरामद
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मुख्यमंत्री के संभावित कटिहार आगमन को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान मनिहारी पुलिस...
बिजली के तार में उलझा 16 चक्का, टूट गए 11 केवी के दो पोल।लालटोला में बाल-बाल बचीं सैकड़ों जिंदगियां; करंट प्रवाहित लाइन के बीच हुआ हादसा, आबादपुर पुलिस ने ट्रक जब्त किया
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) ग्वालटोली-कुसीदा राज्य मार्ग पर लालटोला के समीप शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। मालदा से...
