September 15, 2026

हर घर कचरा उठाव कार्यों में तेजी लाने हेतु मुखिया ने किया बैठक, स्वच्छता कर्मी रहें उपस्थित

Read Time:1 Minute, 42 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड के बलुआ पंचायत सरकार भवन प्रांगण में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान तहत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के सफल क्रियान्वयन को लेकर हर घर कचरा उठाव कार्यों में तेजी लाने को लेकर पंचायत के मुखिया कन्दलाल मुर्मू की अध्यक्षता में स्वच्छता कर्मियों की बैठक आयोजित किया गया। बैठक में डोर टू डोर कचरा उठाव कार्यों में तेजी लाने को लेकर स्वच्छता कर्मियों को निर्देशित करतें दिशा निर्देश दिया गया। बताया प्रतिदिन स्वच्छता कर्मी वार्ड के घर-घर जाकर कचरा का उठाव करें। मुखिया ने कहा कि कचरा उठाव को लेकर पैडल रिक्शा सहित वैन गाड़ी आदि स्वच्छता कर्मियों को मुहैया कराई गई है। पंचायत को स्वच्छ व साफ सुथरा रखने के लिए सरकार की यह महत्वकांक्षी योजना है, जिसका लाभ आमजनों को मिले इसको ध्यान में रखते हुए प्रतिनियुक्ति स्वच्छता कर्मी प्रतिदिन घर-घर जाकर नियमित कचरा का उठाव करें। मौके पर सभी स्वच्छता कर्मियों को कचरा उठाव कार्यों में तेजी लाने को लेकर निर्देशित किया गया। इस अवसर पर पंचायत सचिव प्रदीप चौहान सहित स्वच्छता कर्मी गण आदि उपस्थित रहे।

Previous post नगर में पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को नोटिस होगी, सरकारी भवनों का भी सेवा कर जमा नही:नप कार्यपालक
Next post वार्ड सदस्य के गुप्त मतदान उपरांत उपमुखिया पर लाए गए अविश्वास प्रस्ताव हुआ पारित, उपमुखिया पद से किया गया मुक्त।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial