September 21, 2026

वार्ड सदस्य के गुप्त मतदान उपरांत उपमुखिया पर लाए गए अविश्वास प्रस्ताव हुआ पारित, उपमुखिया पद से किया गया मुक्त।

Read Time:2 Minute, 0 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड स्थित कालसर पंचायत के उप मुखिया के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हेतू कालसर पंचायत भवन में मुखिया सागर यादव की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत की विशेष बैठक आहूत की गई। जिसमें उप मुखिया शिव किशोर मंडल अनुपस्थित रहे। बैठक में अविश्वास प्रस्ताव को लेकर मतदान कराया गया। बैठक में पंचायत के दस वार्ड सदस्य सहित मुखिया ने मतदान में भाग लिया। मतदान में कुल 11 वोट गिरे। जिसमें दस वोट अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के पक्ष में गिरे। साथ ही एक वोट बोक्स हो गया। ऐसे में पंचायत सचिव ने ‌दस सदस्यों के अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के पक्ष में किए गए वोट के जरिए उप मुखिया शिवकिशोर मंडल को पद से बर्खास्त कर दिया। मौके पर पंचायत सचिव आशुतोष कुमार ने बताया कि 31 जनवरी को उप मुखिया शिवकिशोर मंडल के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाने को लेकर आवेदन प्राप्त हुआ था। जिसके आलोक में बिहार पंचायती राज अधिनियम तहत अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हेतु विशेष बैठक बुलाई गई। इस अवसर पर मुखिया सागर यादव सहित वार्ड सदस्य दशरथ कुमार दास, माला देवी, कौशल्या देवी, अनीता देवी, चांद मुनि देवी, कविता देवी, निरंजन कुमार सहित वार्ड सदस्यगण मौजूद रहे।

Previous post हर घर कचरा उठाव कार्यों में तेजी लाने हेतु मुखिया ने किया बैठक, स्वच्छता कर्मी रहें उपस्थित
Next post बारसोई रेलवे स्टेशन पर शुरू हुई यूपीआई पेमेंट की नई सुविधा यात्रियों को मिलेगी लम्बी क़तार से मुक्ति।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial