May 25, 2026

जलशे में पूर्व सांसद तारीक अनवर शिरकत किये, बौलिया में हुआं आयोजन

Read Time:1 Minute, 12 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी के बौलिया पंचायत में जलशे का आयोजन किया गया जहां पूर्व सांसद तारीक अनवर ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।श्री तारीक अनवर ने कहा कि आमजनों को भेद-भाव से सावधान रहने की जरूरत है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील यादव ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनावों में आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट रहने की जरूरत है। मुख्य पार्षद लाखो यादव ने कहा कि मुसलमान और यादव से लोग दुर होते जा रहे हैं जिसपर विचार करने की जरूरत है। जलशे में पहुंचे चतुर्वेदियों ने गंगा यमुना तहजीब को बचाने पर बल दिया।इस अवसर पर कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना सिंह, फिरोज़ अहमद कुरैशी, बिनोद यादव, सरपंच तशलीम आरिफ, मुखिया जरजीश आलम, सुभाष मंडल, सिकंदर मंडल,सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Previous post पूर्व राज्यमंत्री हिमराज़ सिंह जनसंपर्क अभियान में मनिहारी पहुंचकर अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी
Next post हसनगंज सीओ के स्थानांतरण पर विदाई समारोह का हुआ आयोजन ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial