हसनगंज सीओ के स्थानांतरण पर विदाई समारोह का हुआ आयोजन ।
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड सभागार में निवर्तमान अंचलाधिकारी उदय प्रसाद के स्थानांतरण व नवपदस्थापित अंचलाधिकारी के पदभार ग्रहण करने को लेकर मंगलवार को विदाई व स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियों ने साॅल और बुके देकर निवर्तमान अंचलाधिकारी के कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही नवपदस्थापित अंचलाधिकारी कृष्ण मोहन कुमार का जोरदार स्वागत किया। मौके पर नव पदस्थापित अंचलाधिकारी कृष्ण मोहन कुमार ने बताया कि क्षेत्र में आमजनों की जनसमस्याओं का निष्पादन करना ही मेरी पहली प्राथमिकता होगी। साथ ही भूमि विवाद व दाखिल खारिज, जनता दरबार में आए सभी समस्याओं का निष्पादन व क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनी रहे लोगों को न्याय मिल सके इस पर काम किया जाएगा। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी रितेश कुमार, थानाध्यक्ष अनीस कुमार, प्रभारी अंचल निरीक्षक सदानंद मंडल, बीपीआरओ स्नेह नंदिनी सहित जनप्रतिनिधिगण, समाजसेवी व गणमान्य लोग आदि मौजूद रहे।
More Stories
विषाक्त पदार्थ सेवन से युवक की हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के कुरसेला बस्ती निवासी एक 17 वर्षीय युवक की हालत विषाक्त पदार्थ सेवन करने...
फार्मर रजिस्ट्रेशन अभियान में आई तेजी,किसानों का हुआ पंजीकरण
पूर्वजों के नाम पर जमीन होने से कई किसान रजिस्ट्रेशन से वंचित, सरकार से अलग व्यवस्था की मांग । जिला...
सर्वोदय कॉलेज की जमीन की नापी शुरू, चार दिनों में रिपोर्ट सौंपने का लक्ष्य सीओ
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला प्रखंड स्थित सर्वोदय कॉलेज, मवेशी अस्पताल, स्वास्थ्य अस्पताल, की जमीन को प्रशासनिक निगरानी में नापी शुरू...
मनिहारी के विद्यालय में आपदा सुरक्षा को लेकर मॉकड्रिल, बच्चों को सिखाए बचाव के तरीके
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में प्रधानाध्यापिका अर्चना कुमारी के नेतृत्व में...
बासा में लगी आग, हजारों की संपत्ति जलकर राख
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टेट हाईवे-77 स्थित नवाबगंज चौक के समीप शुक्रवार की दोपहर एक बासा में...
विवाद में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या का किया प्रयास, हालत गंभीर
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के गांधी ग्राम बिंद टोली में पारिवारिक विवाद से परेशान एक महिला द्वारा फांसी...
