पूर्व राज्यमंत्री हिमराज़ सिंह जनसंपर्क अभियान में मनिहारी पहुंचकर अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
बिहार लेबर पार्टी के संस्थापक व बिहार सरकार के पूर्व पथ निर्माण मंत्री हिमराज सिंह सोमवार को अपने जनसंपर्क अभियान में रोड शो करते हुए मनिहारी पहुंचे जहां बस स्टैंड स्थित अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण की।श्री सिंह ने रोड शो के जरिए नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा की 2024 की लोकसभा चुनाव में कटिहार से सांसद का चुनाव में दावेदारी करने जा रहा हूं। कहा कि मंत्री रहते मैने विकास कार्यों को किया था, उसी तरह कटिहार से सांसद बनने के बाद सभी का खयाल रखते हुए विकास करूंगा।मालूम हो कि इस रोड शो में उनके सैंकड़ों कार्यकर्ता दर्जनों चारपहिए वाहनों से मनिहारी पहुंचे थे।श्री हिमराज ने मनिहारी की जनता से आशीर्वाद मांगा और जिले के विकास के लिए संकल्प लिया। गौरतलब है कि पथ निर्माण विभाग के मंत्री रहते हिमराज सिंह ने अपने क्षेत्रों में सड़कों का जाल बिछा दिया था जिसे आज भी याद किया जाता है। अपने विद्यार्थी जीवन से दशकों तक हिमराज जी ने बेरोजगार युवाओं के लिए अनेकों आंदोलन कर सरकार को मजबूर कर दिया था जिसके चलते कदवा विधानसभा की तत्कालीन चुनाव में वहां की जनता ने निर्दलीय जित दर्ज कराई थी और कई दिग्गजों को उस चुनाव में शिकस्त मिली थी।
More Stories
सामुदायिक किचन बंद, बाढ़ प्रभावितों के सामने भोजन का संकट।
रतन कुमार ओझा(मनिहारी) कटिहार जिले के मनिहारी विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ प्रभावितों के लिए संचालित सामुदायिक किचन बंद होने से...
वार्ड-8 में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग, 35 महिलाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) अमदाबाद नगर पंचायत के वार्ड-8 में जलजमाव और गंदगी से करीब 50-60 परिवार परेशान हैं। पाल...
24 घंटे के अंदर जारी हुआ लंबित परीक्षा परिणाम, विद्यार्थी परिषद के आंदोलन का दिखा असर
कोमल गुप्ता (कटिहार) लंबित परीक्षा परिणाम जारी करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के कार्यकर्ताओं एवं...
कटिहार निबंधन कार्यालय में जमीन की रजिस्ट्री ने पकड़ी रफ्तार, पेपरलेस प्रक्रिया से बदली तस्वीर
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार निबंधन कार्यालय में जमीन की रजिस्ट्री प्रक्रिया में तेजी देखने को मिल रही है। पेपरलेस व्यवस्था...
रौतारा थाना को मिला नया नेतृत्व, मन्नू ओझा ने संभाली कमानअपराध नियंत्रण, शराबबंदी और जनता की समस्याओं के त्वरित निष्पादन को बताया प्राथमिकता
मो0 काजु (फलका) रौतारा थाना को नए थानाध्यक्ष के रूप में मन्नू ओझा मिले हैं। मंगलवार को उन्होंने विधिवत रूप...
जियो टावर के जनरेटर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, ग्रामीणों की मदद से पाया गया काबू
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) बलरामपुर प्रखंड अंतर्गत विधौले गांव में जियो टावर के परिसर में अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण...
