November 14, 2026

नदी में डूबने से 8 वर्षीय बालक की हुई मौत।

Read Time:1 Minute, 29 Second

अशोक कुमार (डडंखोरा)

डंडखोरा प्रखंड के रायपुर पंचायत बेलराही गाँव अंतर्गत वार्ड संख्या सात के निवासी चंद्रदेव लोहरा के 8 वर्षीय पुत्र रामजी लोहरा उर्फ घोतवा की नदी में डूबने से मौत होने की मामला प्रकाश में आया है। पिता चंद्र देव लोहार ने बताया कि बृहस्पतिवार को दिन में ही खेलने के लिए घर से निकला था लेकिन देर शाम तक नहीं पहुंचने पर आसपास के  में खोजबीन किया गया तो नहीं मिला ।वहीं गांव के पास के ही घीघीरी घाट नदी के पास पुल के समीप मृतक रामजी लोहरा का चप्पल पाया गया तभी ग्रामीणों द्वारा नदी में खोज की गई । गहरे पानी के अंदर पाया गया है। जिसे बाहर निकल गया तब तक उनकी मौत हो चुकी थी ।थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि पानी में डूबने से  बेलराही निवासी चंद्रदेव लोहरा के पुत्र 8 वर्षीय रामजी लोहरा की मृत्यु हो गई है ।जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, तथा आगे की कार्रवाई की जा रही है 

Previous post न्यू अफ्फान क्लोथ शोरूम वस्त्रालय कपड़ा दुकान का हुआ उद्घाटन ग्रामीणों में हर्ष ।
Next post जन आरोग्य योजना के लाभार्थियों के लिए विशेष अभियान को लेकर प्रखंड में बैठक आयोजित
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial