न्यू अफ्फान क्लोथ शोरूम वस्त्रालय कपड़ा दुकान का हुआ उद्घाटन ग्रामीणों में हर्ष ।
तनवीर आलम (हसनगंज)
कटिहार जिले के हाजी कलीमुद्दीन उर्फ लेहला चौक स्थित अल्ताफ कंपलेक्स में शुक्रवार को न्यू अफ्फान क्लोथ शोरूम वस्त्रालय कपड़ा दुकान का उद्घाटन किया गया। दुकान का विधिवत उद्घाटन मुखिया मो नैमूल हक पंचायत दलन पूरब, न्यू अफ्फान क्लोथ शोरूम के संचालक मो अफ्फान, मो अल्ताफ, मो जफर अली आदि के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। मौके पर अतिथि ने कहा कि लेहला चौक ग्रामीण इलाका गांव भी अब तेजी से विकसित होने लगा है। अब गांव के चौक में ही सभी सामग्री उपलब्ध हो जाता है। मुखिया मो नैमूल हक ने दुकान संचालक को व्यापार की तरक्की के लिए शुभकामनाएं दी। साथ ही ग्राहकों के बीच मधुर संबंध बनाते हुए उनकी पसंद के अनुरूप बेहतर सेवा देने की अपील की। साथ ही कहा की किसी भी क्षेत्र के विकास के लिए व्यापार का बढ़ना जरूरी है। जब तक व्यापार नही बढ़ेगा तब तक किसी भी क्षेत्र का विकास संभव नही है। सरकार भी व्यापार को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चला रही है। न्यू अफ्फान क्लोथ शोरूम के संचालक मो अफ्फान ने कहा कि दुकान में फैंसी एवं बैंडेड वस्त्र उचित मूल्य पर उपलब्ध है। अब शहर जैसे सुविधा गांव वासियों को सुविधा होगी। कहा कि गावों के लोगों को शहर दूर जाना होता था ग्राहकों को समय बचत के साथ बेहतर सुविधाएं मिल पाएगा। शहर के बाजारों में काफी भीड़ रहता है वाहन पार्किंग में भी दिक्कत होता है। ऐसा यहां कोई परेशानी का सामना करना नही पड़ेगा। कहा कि होलसेलर उचित दर पर शादी विवाद, साड़ी-लूंगी, शर्ट-पैंट आदि वस्त्र उपलब्ध है। मौके पर दर्जनों लोग उद्घाटन के क्रम में उपस्थित थे।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
