November 15, 2026

मनिहारी थानाध्यक्ष ने मतदान केंद्रों के भौतिक निरीक्षण की शुरुआत की

Read Time:1 Minute, 12 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

सम्भावित चुनाव को लेकर मुख्यालय द्वारा दिये गये निर्देश के बाद मनिहारी थाना प्रभारी ने अपने सेक्टर पदाधिकारीयों के साथ मतदान केंद्रों के भौतिक निरीक्षण की शुरुआत की। थाना प्रभारी पंकज आनंद ने बताया की संबंधित सेक्टर पदाधिकारी एस आई हरिशंकर सिंह और पीएसआई निशा रानी के साथ प्रखंड के भेड़िया ही,सुरापार और बाबुपुर स्थित मतदान केंद्रों का भौतिक निरीक्षण किया। कहा की मतदान केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और मतदाताओं को बेसिक फैसिलिटी व वैकल्पिक पहूंच पथ का भी अवलोकन किया। मालूम हो कि चुनाव की आहट को लेकर जिला प्रशासन के निर्देश पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर मनिहारी पुलिस अपनी कमर कस चुकी है।

Previous post 03 जोड़ी नई ट्रेनो के परिचालन को हरी झंडी से यात्रियों में हर्ष
Next post विदेशी शराब की तस्करी कर ले जा रही युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial