November 14, 2026

विदेशी शराब की तस्करी कर ले जा रही युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Read Time:1 Minute, 40 Second

अशोक कुमार (डडंखोरा)

डंडखोरा थाना क्षेत्र के विभिन्न चौक  चोराहों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान में टिकेली चौक के पास 6 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया तथा तस्करी में प्रयोग करने वाले मोटरसाइकिल को भी जप्त किया गया है।  थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि ए एस आई राम जी के नेतृत्व में गश्ती दल द्वारा  टिकेली चॉक के पास वाहन चेकिंग किया जा रहा था तभी सोनैली से कटिहार की  की ओर मोटरसाइकिल चालाक युवक पुलिस के वाहन चेकिंग अभियान को देखकर भागने का प्रयास करने लगा तभी मौजूद पुलिस बल द्वारा युवक को पकड़ा गया । युवक तथा मोटरसाइकिल की तलाशी ली गई तो मोटरसाइकिल के डिक्की में  6 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया। आरोपी की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत हपला वार्ड नंबर 12 के निवासी 25 वर्षीय किशन कुमार पोद्दार पिता स्वर्ग दिनेश पोद्दार के रूप में हुई है। मध निषेध कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।युवक की मेडिकल जांच के बाद जेल भेज दिया गया है।

Previous post मनिहारी थानाध्यक्ष ने मतदान केंद्रों के भौतिक निरीक्षण की शुरुआत की
Next post मनिहारी अनुमंडलीय अस्पताल में तीन प्रखंडों के जेएनएम और एएनएम को दिया ओनलाइन प्रशिक्षण
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial