विदेशी शराब की तस्करी कर ले जा रही युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
अशोक कुमार (डडंखोरा)
डंडखोरा थाना क्षेत्र के विभिन्न चौक चोराहों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान में टिकेली चौक के पास 6 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया तथा तस्करी में प्रयोग करने वाले मोटरसाइकिल को भी जप्त किया गया है। थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि ए एस आई राम जी के नेतृत्व में गश्ती दल द्वारा टिकेली चॉक के पास वाहन चेकिंग किया जा रहा था तभी सोनैली से कटिहार की की ओर मोटरसाइकिल चालाक युवक पुलिस के वाहन चेकिंग अभियान को देखकर भागने का प्रयास करने लगा तभी मौजूद पुलिस बल द्वारा युवक को पकड़ा गया । युवक तथा मोटरसाइकिल की तलाशी ली गई तो मोटरसाइकिल के डिक्की में 6 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया। आरोपी की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत हपला वार्ड नंबर 12 के निवासी 25 वर्षीय किशन कुमार पोद्दार पिता स्वर्ग दिनेश पोद्दार के रूप में हुई है। मध निषेध कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।युवक की मेडिकल जांच के बाद जेल भेज दिया गया है।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
