November 14, 2026

जन सुराज के सुत्रधार पीके पहुंचे कटिहार, लोगों से रुबरु हुए

Read Time:1 Minute, 25 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

बिते १८ महीने से बिहार की जनता को जागरूक करने को लेकर पश्चिम चंपारण से पदयात्रा करते हुए सहरसा पहुंचेने के बाद साथियों के अनुरोध पर कटिहार के डेहरिया मैदान में प्रशांत किशोर बुधवार को पहुंचे । उनके विचारों को सुनने पहुंचे साथियों को कहा की बिहार के स्थिती का आकलन कर जो समझ आये उसपर गंभीरता पूर्वक विचार करें।कहा कि समाज के सबसे छोटे पावदान पर एक अच्छे लोगों का चयन करें और स्वयं भी जाती, धर्म से उपर उठकर अपने आनेवाले पीढीयों के लिए एक विकल्प को चुनें।कहा की जन सुराज से सांसद, विधायक बनने की उम्मीद मत करे।आप अपने समाज में कुछ बेहतर कर पाते हैं तो जन सुराज के साथी आपके स्थिती के अनुसार आपके राजनीतिक भविष्य का निर्माण करते हुए आपको उचित सम्मान देंगे। कहा कि पिछले ३२ वर्षों से कोई राजद के डर से भाजपा को तो कोई भाजपा के डर से राजद को मत देकर बुनियादी सुविधाओं से वंचित रहा।

Previous post 12 मार्च से वंदे भारत ट्रेन का परिचालन प्रारम्भ होगी : डीआरएम
Next post किशोर न्याय परिषद की प्रथम त्रेमासिक बैठक आयोजित , किशोर कल्याण पुलिस पदाधिकारी सक्रिय भूमिका निभायें : जिला जज
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial