November 15, 2026

शामिल अपराधी पर सख्त कार्रवाई हो:सुनील यादव

Read Time:1 Minute, 8 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने नीरज पासवान की निर्माण हत्या की घोर निन्दा की। श्री यादव ने कहा कि बेहद ही दुखद घटना है। मर्माहत कर देने वाली घटना है। पुलिस प्रशासन से मांग है कि जल्द से जल्द इस घटना के पीछे जो भी अपराधी शामिल है। उनपर सख्त कार्रवाई करे। कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कुमार यादव, दिलीप विश्वास, संजय सिंह , पंकज तमाखुवाला, प्रो बिनोद यादव , प्रह्लाद गुप्ता, शंकर साह , मन्नी पासवान, आनंद सिंह, राम प्रसाद सिंह कुशवाहा आदि नेताओं ने उनके आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। मृतक के पिता दिनेश पासवान एवं उनके परिवारजनों को ढांढस बंधाया। साथ ही घटना स्थल का भी जायजा लिया।

Previous post बिहार मदरसा बोर्ड के विघटन से सीमांचल में मदरसों के आधुनिकीकरण और सुधार पर छिड़ी बहस मदरसा बोर्ड के विघटन का उद्देश्य प्राथमिक शिक्षा को आधुनिकीकृत और लोक भाषा में शिक्षा प्रदान करना है
Next post 9 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा : अखिलेश पाण्डेय
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial