November 14, 2026

9 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा : अखिलेश पाण्डेय

Read Time:1 Minute, 35 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार,पटना के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कटिहार के द्वारा दिनांक 09 मार्च 2024 को प्रातः 10 बजे व्यवहार न्यायालय, कटिहार एवं अनुमंडलीय न्यायालय, बारसोई में इस वर्ष का प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इस राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल संचालन हेतु कुल 16 बेंच गठित की गयी है। जिसमे सभी प्रकार के दावा वाद, वैवाहिक वाद, विद्युत् वाद, एन आई एक्ट सहित सभी शमनीय वाद एवं बैंक, बीo एसo एनo एलo सहित अन्य प्री- लिटिगेशन वादों का समझौता के आधार पर निष्पादन किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अखिलेश पाण्डेय ने आमजनों से अपील है कि आगामी 09 मार्च 2024 को कटिहार व्यवहार न्यायालय में लंबित शमनीय को समझौता के आधार पर सौहार्दपूर्ण वातावरण में निष्पादन कराए तथा इस स्वर्णिम अवसर का लाभ उठाएं।

Previous post शामिल अपराधी पर सख्त कार्रवाई हो:सुनील यादव
Next post आनंद मार्ग ने महिलाओं को पौरोहित्य गिरी अधिकार देकर महिला सशक्तिकरण को मजबूत किया है
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial