May 25, 2026

सदर विधायिका अदिति सिंह का जनता ने किया भव्य स्वागत

Read Time:5 Minute, 22 Second

Reporting by मंडल ब्यूरो अंकित सिंह

तोमरटोल गेट से लेकर ही शुरू हुआ अदिति सिंह का भव्य स्वागत, जनता ने कहा दीदी ने सही किया। रायबरेली। कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुई सदर विधायिका अदिति सिंह का आज जगह-जगह पर बहुत ही गर्मजोशी के साथ में स्वागत किया गया। बीजेपी में शामिल होने के बाद उनके प्रथम बार हुए जनपद आगमन पर चुरुवा बॉर्डर से लेकर रतापुर तक जगह-जगह पर कार्यकर्ताओं और अदिति सिंह के समर्थकों ने स्वागत किया। उनका स्वागत जगह-जगह पर जनता ने फूल मालाओं और शंख बजाकर किया। अदिति सिंह की अगवानी करते हुए जहां उनके काफिले के साथ में सैकड़ों गाड़ियां चल रही थी, तो वहीं जनता उनके स्वागत के लिए पलकें बिछाएं इंतजार कर रही थी।सदर विधायिका अदिति सिंह का स्वागत प्रयागराज-लखनऊ मार्ग पर स्थित टोल टैक्स के गेट से ही शुरू हो गया। इसके बाद भारी संख्या में सेंहगों मोड़ पर समर्थकों ने स्वागत किया। चरुवा बॉर्डर पर पहुंचते ही अदिति सिंह ने जहां हनुमान जी का मत्था टेका तो वहीं हनुमान जी से आगामी विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से जीत का आशीर्वाद मांगा। चुरुवा बॉर्डर के बाद अदिति सिंह का सम्मान हसनपुर में किया गया। हसनपुर के बाद काफिला के बछरावां पहुंचते ही हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और अदिति सिंह के समर्थकों ने उनका स्वागत किया। कुंदनगंज, प्यारेपुर, हरचंदपुर, गंगागंज में सदर विधायिका का सम्मान किया। सदर विधानसभा में प्रवेश करते हुए ही अदिति सिंह का जोरदार स्वागत उनके समर्थकों द्वारा किया गया। अदिति सिंह का भव्य स्वागत त्रिपुला चौराहे पर किया गया। रतापुर में भी अदिति सिंह के समर्थकों ने भव्य स्वागत किया। शहर में उनका काफिला प्रगतिपुरम्, छजलापुर, आईटीआई मोड, सारस होटल चौराहा, सिविल लाइंस चौराहा, डिग्री कॉलेज चौराहा, अस्पताल चौराहा होते हुए पार्टी कार्यालय पहुंचा। जगह-जगह पर अदिति सिंह का भव्य स्वागत भी किया। इस दौरान अदिति सिंह के साथ ही साथ पूर्व विधायक स्वर्गीय अखिलेश सिंह के भी नारे लगते रहे। इस दौरान लोगों को उनके लोकप्रिय सदर विधायक रहे अखिलेश सिंह भी खूब याद आएं।अभिषेक की करो तैयारी आ गए भगवाधारी कांग्रेस छोड़कर भाजपा ज्‍वाइन करने के अदिति सिंह के फैसले को जनता ने जमकर सराहा। आज जगह-जगह पर उनके हुए भव्य स्वागत से यह बात तय हो गई कि अदिति सिंह का फैसला जनता को स्वीकार है। उनके काफिले में शामिल भाजपा कार्यकर्ताओं ने अभिषेक की करो तैयारी आ रहे हैं भगवाधारी के नारे लगाए। बता दें 2017 के विधानसभा चुनाव में अदिति सिंह पहली बार कांग्रेस के टिकट पर रायबरेली से चुनाव लड़ी और लगभग 90 हजार वोटों से जीत हासिल की। रायबरेली के 5 बार विधायक रहे स्‍वर्गीय अखिलेश यादव की बेटी अदिति सिंह अपने पिता की राजनीतिक कुर्सी संभाल रही हैं। विधायक बनने के बाद से ही कांग्रेस से वो असंतुष्‍ट नजर आ रही थीं उन्‍होंने कई मौकों पर कांग्रेस से मुगालफत करते हुए योगी सरकार की तारीफ करती नजर आई। लंबे समय से उनके भाजपा ज्‍वाइन करने क अटकलें लगाई जा रही थी, आखिरकार अदिति सिंह ने 24 नवंबर 2021 में भाजपा ज्‍वाइन कर कांग्रेस को अलविदा कह दिया था। उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने जनता के हित में बहुत ही काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का चहुमुखी विकास करने में योगी सरकार ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। आज प्रदेश विकास की गति बहुत ही आगे बढ़ चुका है। आज प्रदेश की अर्थव्यवस्था अन्य सरकारों की तुलना में पहले से बहुत ही बेहतर हुई है। उन्होंने कहा कि रायबरेली की जनता के हित में मैंने कांग्रेस छोड़क भाजपा में शामिल होने का फैसला किया है।

Previous post महराजगंज में आयोजित हुए सम्पूर्ण समाधान दिवस पर सुनवाई हेतु आए 83 आवेदन
Next post जारी रहेगा किसान आंदोलन 5 मेंबर की बनी कमेटी 7 दिसंबर को दोबारा होगी मीटिंग
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial