November 14, 2026

तीन एनबीडब्ल्यू वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Read Time:1 Minute, 39 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

कोढ़ा प्रखंड के रौतारा पुलिस ने कोर्ट से फरार चल रहे तीन एनबीडब्ल्यू वारंटी को गुप्त सूचना पर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने बताया कि तीन एनबीडब्ल्यू फरार वारंटी को कोर्ट के निर्देश पर गिरफ्तार किया गया है, जिसे विधिवत कानुनी प्रक्रिया तहत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बताया राहुल कुमार उरांव पिता सुशील उरांव साकिन दाहटोला, अरविंद साह पिता उपेंद्र साह साकिन कामतटोला व सज्जाद पिता हसीब साकिन शेखटोला तीनों थाना रौतारा जो पूर्व से लंबित मामले में आरोपी हैं। तीनों आरोपी अलग-अलग दर्ज मामले में कोर्ट से फरार चल रहे थे, जिसे गिरफ्तार किया गया है, मौके पर गिरफ्तार तीनों आरोपी को विधिवत कानुनी प्रक्रिया तहत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनी रहे इसको लेकर पुलिस काफी सक्रिय है। इस अवसर पर एस आई भोला कुमार सहित पुलिस बल आदि मौजूद रहे।

Previous post मनिहारी पुलिस ने शराब की बड़ी खेप नाव सहित पकड़ी, तीन तस्कर गिरफ्तार
Next post घरेलू व परिवारिक मामलों की सुनवाई हेतू ग्राम कचहरी का हुआ आयोजन ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial