मनिहारी पुलिस ने शराब की बड़ी खेप नाव सहित पकड़ी, तीन तस्कर गिरफ्तार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
बिते मध्य रात्रि को थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर दियरा से गंगा नदी से नाव द्वारा शराब की बड़ी खेप बरारी क्षेत्र की ओर ले जाने की सूचना थानाध्यक्ष पंकज आनंद को प्राप्त हुई। थानाध्यक्ष के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सब इंस्पेक्टर उमेश राम,गौतम कुमार ने दल बल के साथ तीन तस्करों को शराब के साथ बीच गंगा में घेरकर गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष पंकज आनंद ने बताया कि कुल 121.5 लीटर शराब सहित प्रयोग में लाई गई यंत्र चालित नाव जप्त हुई है। गिरफ्तार तस्करों में बरारी केतन टोला निवासी रवि यादव, रामपुर दियारा बलुआ टोला निवासी लोहा सिंह और उपेंद्र सिंह शामिल हैं। समझा जाता है कि आगामी लोकसभा चुनाव और होली पर्व पर खलल डालने की उपद्रवियों द्वारा संभावित कोशिश थी।इस अवसर पर सब इंस्पेक्टर राज कुमार एस आई उपेंद्र कुमार मौजूद थे।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
