November 14, 2026

रेडक्रॉस सोसाइटी ने अग्नि पीड़ितों को राहत किया वितरण

Read Time:2 Minute, 40 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

जिले के कुर्सेला प्रखंड के पूर्वी मुरादपुर के वार्ड संख्या 8 मे आगलगी की घटना हुई। खबर मिलते ही रेडक्रॉस सोसाइटी की टीम राहत वितरण हेतु पहुंची। प्रोजेक्ट चेयरमैन भुवन अग्रवाल ने कहा कि बरारी विधायक विजय सिंह के द्वारा आग लगने की खबर मिलते ही सदस्यों ने राहत समग्री लेकर पहुंचे। उन्होंने कहा कि आस पास के लोगों एवं दमकल कर्मियों के प्रयास से काफी मशक्कत के बाद आग बुझाया जा सका लेकिन 15 परिवारों का घर का सारा समान जल कर राख हो गया। उपस्थित प्रबंध समिति सदस्य बबन झा ने कहा कि आग से राजेंद्र शर्मा, मनोज शर्मा, चन्दन शर्मा, पुरान शर्मा, बैजू शर्मा सहित 15 लोगों का घर पुरी तरह जल गया। घर का कोई सामान कपड़ा आदि कुछ नाही बचा। उन्होने कहा कि आगलगी से बचने के लिए सजग रहने कि जरूरत है। उन्होंने कहा कि पुआल या कोई भी कचड़े का समान जो ज्वलंशील हो उसे घर से कम से कम 100 फीट की दूरी पर रखें । लालटेन व चिराग को सुरक्षित स्थानों पर रखें एवं उपयोग न होने पर ठीक से बुझायें। सचिव संतोष गुप्ता ने कहा कि राहत सामग्री मे 36 बर्तन का सेट, एक तिरपाळ, बाल्टी, साडी, धोति , साबुन, मशहरी शामिल है। उन्होंने अपील कि एक ही कमरे में गैस का चूल्हा,अंगीठी और बिजली का स्टोव एक साथ नहीं जलाएं। इसके अतिरिक्त आग लगने पर तत्काल अग्नि शमन विभाग को सूचित करें और टीम के पहुंचने तक आग बुझाने की यथासंभव कोशिश करते रहें। इस मौके पर विधायक पत्नी प्रेमलता देवी, मुखिया ललन राम, योगेंद्र गुप्ता, विजय जायसवाल, संतोष अग्रवाल, मुकेश ठाकुर, श्याम सुन्दर चौधरी, महावीर मंडल, सन्नी जायसवाल, विनय मंडल, सदानंद पंडित, पप्पू पंडित सहित ग्रामीण उपस्थित थे। विधायक विजय सिंह ने रेडक्रॉस का धन्यवाद किया।

Previous post विदेशी शराब के साथ दो शराब कारोबारी गिरफ्तार भेजा जेल बाईक जप्त
Next post निष्पक्ष चुनाव को लेकर मनिहारी साहेबगंज पुलिस की संयुक्त बैठक के साथ दियारा में फ्लैग मार्च
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial