November 14, 2026

विदेशी शराब के साथ दो शराब कारोबारी गिरफ्तार भेजा जेल बाईक जप्त

Read Time:2 Minute, 11 Second

प्राणपुर ( मोहम्मद आरिफ )

रोशना थाना क्षेत्र अंतर्गत मध् निषेध चेक पोस्ट के समीप सघन वाहन चेकिंग अभियान के दौरान रोशना थानाध्यक्ष तारिक अनवर अंसारी ने विदेशी शराब के साथ दो शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है ।उक्त शराब तस्कर के पास से अलग अलग ब्रांड के कुल 27 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया है । पूछताछ के दौरान उन्होंने अपना नाम सुधीर कुमार उम्र 27 वर्ष पिता स्वर्गीय इतवारी यादव साकीन नवाबगंज जिला कटिहार दूसरा व्यक्ति करण कुमार यादव 19 वर्ष पिता सिंघेश्वर यादव साकिन रानीपत्रा जिला कटिहार के रूप में पहचान हुई है ।उक्त शराब तस्कर बंगाल से शराब लेकर एन एच 81 सड़क के मध् निषेध चेक पोस्ट होते हुए कटिहार की ओर जा रहा था । वहीं वाहन चेकिंग के दौरान मध् निषेध चेक पोस्ट के समीप पल्सर बाइक के साथ दो शराब तस्कर पकड़ा गया । इस संबंध में रोशना थानाध्यक्ष तारिक अनवर अंसारी ने बताया कि विदेशी शराब के साथ दो शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया है । आवश्यक करवाई के बाद पल्सर बाइक जिनका नंबर नही था को जप्त करते हुए शराब तस्कर को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। वही रोशना थाना अध्यक्ष तारीक अनवर अंसारी ने बताया कि किसी भी हाल में शराब तस्कर बख्शें नही जाएंगे । उन्होंने बताया कि शराब को लेकर लगातार छापामारी चलाई जा रही है । इस मौके पर कई पुलिस बल मौजूद थे।

Previous post राजनीतिक दलों के पोस्टरों पर चला अनुमंडल प्रशासन का लाठी
Next post रेडक्रॉस सोसाइटी ने अग्नि पीड़ितों को राहत किया वितरण
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial