November 14, 2026

निष्पक्ष चुनाव को लेकर मनिहारी साहेबगंज पुलिस की संयुक्त बैठक के साथ दियारा में फ्लैग मार्च

Read Time:2 Minute, 6 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

निष्पक्ष लोक सभा चुनाव के मद्देनजर साहेबगंज मुख्यालय में मनिहारी एसडीपीओ एवं साहेबगंज के बीच दो पक्षीय वार्ता हुई। जिसमे सीमा पर अपराधियों और वांछित तत्वों से निपटने की तैयारी की विस्तृत चर्चा करते हुए रूपरेखा तैयार की गई।इस क्रम में मनिहारी एसडीपीओ मनोज कुमार ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर विधि व्यवस्था संधारण हेतु बिहार झारखंड के सीमा पर दोनों राज्यों की पुलिस अपराधियों एवं अवांछित तत्वों से निपटने के लिए एक बैठक की और दोनों पक्षों द्वारा बिंदुवार चर्चा कर एक निर्णय लिया गया। साथ ही बाखरपुर थाना पुलिस के साथ सीमा क्षेत्र में बैजनाथपुर दियारा में एक बैठक किया गया जिसमें दूसरे छोर पर जो सीमा क्षेत्र है उसको भी कैसे बिहार और झारखंड की पुलिस के साथ-साथ संबंधित सभी थानों की पुलिस किस तरह से सफलतापूर्वक चुनाव संपन्न कराने के साथ-साथ अपराधियों पर नकेल कसने का काम करेगी, इसकी विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई। साथ ही केंद्रीय बलों की एक कंपनी के साथ दियारा क्षेत्र में फ्लैग मार्च भी किया गया।इस अवसर पर मुख्य रूप से मनिहारी के सर्किल इंस्पेक्टर रामचंद्र मंडल, थाना अध्यक्ष पंकज आनंद,एस आई संजय यादव, हरिशंकर सिंह, पीएसआई निशा रानी सहित कई पुलिस अधिकारी एवं सशस्त्र बल मौजूद रहे।

Previous post रेडक्रॉस सोसाइटी ने अग्नि पीड़ितों को राहत किया वितरण
Next post अज्ञात वाहन के टक्कर से एक की मौत, दुसरा घायल
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial