November 14, 2026

विशेष छापेमारी में 8 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, चोरी की गई बाइक जप्त

Read Time:1 Minute, 6 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी एसडीपीओ मनोज कुमार के नेतृत्व में विशेष छापेमारी में दो तस्करों को विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को ब्रह्म मुहूर्त में मनिहारी पुलिस ने आठ लीटर विदेशी शराब के साथ दिलारपुर निवासी उत्तम सिंह और विकास यादव को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार तस्करों के द्वारा प्रयोग में लाई गई चोरी की बाइक जप्त की गई।इस अभियान में थानाध्यक्ष पंकज आनंद, सहायक थानाध्यक्ष राज कुमार,सब इंस्पेक्टर रामरतन कुमार सहित सशस्त्र बल शामिल थे। दोनों को स्वास्थ्य परीक्षण के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Previous post जिला फुटबाल संघ का हुआ बैठक आयोजित
Next post निष्पक्ष चुनाव को लेकर फ्लाइंग स्क्वॉड टीम मनिहारी में दस्तक दी, वाहनों की जांच की
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial