November 14, 2026

निष्पक्ष चुनाव को लेकर फ्लाइंग स्क्वॉड टीम मनिहारी में दस्तक दी, वाहनों की जांच की

Read Time:1 Minute, 4 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

आचार संहिता लगते ही बुधवार को आयोग द्वारा प्रतिनियुक्त फ्लाइंग स्क्वॉड की टीम मनिहारी थाना पहुंची और संबंधित पुलिस पदाधिकारी उदय यादव को लेकर क्षेत्रों में रवाना हो गई। मालूम हो कि चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं द्वारा मतदाताओं को लुभाने का प्रयास भी तेज हो जाता है।इस दौरान इस्तेमाल होने वाले लिमिट से अधिक नकदी को टीम द्वारा जप्त कर लिया जाता है।एफ एसटी टीम के प्रभारी सह दंडाधिकारी बिनोद कुमार ने बताया कि क्षेत्र में सरकारी व गैर सरकारी भवनों पर चिपकायें राजनीतिक दलों के पोस्टरों, संदिग्ध वाहनों की जांच की गई।

Previous post विशेष छापेमारी में 8 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, चोरी की गई बाइक जप्त
Next post नगर स्थित समदा उ.म. विद्यालय में पांच गुरुजनों के भरोसे 576 बच्चों का भविष्य
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial