समधी के साथ शराब बेचने के आरोप में 15 लीटर शराब के साथ समधी हुआ गिरफ्तार।
तनवीर आलम (हसनगंज)
कोढ़ा प्रखंड के रौतारा पुलिस ने रुपसपुर गांव में विशेष छापेमारी अभियान चलाकर एक शराब तस्कर को 15 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने बताया कि विशेष छापेमारी अभियान चलाकर गोपाल ऋषि पिता जियालाल ऋषि साकिन बड़ी भैसदियरा थाना बरारी जो अपने समधी के घर रुपसपुर गांव में अपने समधी के साथ चोरी छिपे शराब तस्करी का काम करते थे। बताया गुप्त सूचना पर जब पुलिस ने रुपसपुर गांव मंत्री ऋषि के यहां छापेमारी की तो मंत्री ऋषि मौके पर भागने में सफल रहा। जबकि मंत्री ऋषि का समधी गोपाल ऋषि को 15 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। मौके पर पुलिस ने शराबबंदी अधिनियम तहत उक्त शराब तस्कर के विरुद्ध कांड संख्या 23/24 तहत मामला दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया। साथ ही मंत्री ऋषि की तलाश में जुटी है। मौके पर थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने बताया कि क्षेत्रों में शराबबंदी अभियान की सफलता को लेकर पुलिस काफी सक्रिय है। शराब पीने व बेचने वालों पर पुलिस की पैनी नजर बनी रहती है। इस अवसर पर पुलिस बल आदि मौजूद रहे।
More Stories
चांदपाड़ा मार्केट में नशे के खिलाफ ग्रामीणों की बैठक, जिला परिषद सदस्य ने प्रशासन से किया सख्त कार्रवाई की मांगस्मैक व सूखा नशा की कथित बिक्री को लेकर चिंता, युवाओं को बचाने के लिए सामूहिक अभियान चलाने का आह्वान
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) जिला परिषद क्षेत्र संख्या-26 के अंतर्गत चांदपाड़ा मार्केट में कथित रूप से सूखा नशा और स्मैक आदि...
धूमधाम से मनाया गया आदिवासी परब कर्मा पूजा समारोह और देखी गई श्रद्धालुओं के चेहरों में उत्साह की झलक
कोमल गुप्ता (कटिहार) वर्षों से चली आ रही आदिवासी परब कर्मा पूजा की परंपरा इस वर्ष भी पूरे उत्साह और...
513.9 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 45-50 लाख रुपये कीमत का अनुमान।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनसाही थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी...
प्राचार्य को दिनकर राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर एबीवीपी ने दिया बधाई
कोमल गुप्ता (कटिहार) दिनकर स्मृति न्यास, बेगूसराय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में केबी झा कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजय...
डायबिटीज से बढ़ता है मोतियाबिंद का खतरा, लापरवाही से जा सकती है आंखों की रोशनी _ डॉ० शफीउल्लाह
मो0 सनाउल्लाह(बारसोई) आंखें मानव शरीर का सबसे महत्वपूर्ण और अनमोल अंग हैं। आंखों की रोशनी में थोड़ी सी भी कमी...
ग्वालटोली-कुसीदा राज्यमार्ग फिर बना हादसे का कारण, संकरे रास्ते में 11 केवी पोल से जा सटा ट्रक
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) ग्वालटोली-कुसीदा राज्यमार्ग पर सड़क की जर्जर हालत और पर्याप्त चौड़ाई नहीं होने के कारण गुरुवार सुबह करीब...
