September 24, 2026

हसनगंज विद्यालय में दीक्षांत समारोह आयोजित कर बच्चों को दिया प्रगति पत्र

Read Time:1 Minute, 47 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड स्थित विद्यालयों में दीक्षांत समारोह आयोजित कर वार्षिक परीक्षा में उत्तीर्ण प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त बच्चों को पुरस्कृत किया गया। साथ ही पेंटिंग, निबंध सहित प्रतियोगिता आयोजित कर बच्चों व उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया।मौके पर आर्दश मध्य विद्यालय हसनगंज, प्राथमिक विद्यालय पीरु पीपरा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बलुआ संथाली, प्राथमिक विद्यालय शीतलपुर व प्राथमिक विद्यालय कालसर में दीक्षांत समारोह आयोजित कर वार्षिक परीक्षा में उत्तीर्ण बच्चों का अंकपत्र साझा कर अभिभावकों के समक्ष प्रगति पत्र का वितरण किया गया। साथ ही खेलकूद व पेंटिंग निबंध सहित प्रतियोगिता आयोजित कर प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। मौके पर बच्चों के अभिभावकों को माला पहनाकर स्वागत करते हुए बच्चों को मिठाई व नास्ता खिलाया गया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक अब्दुल करीम, पवन कुमार, तरुण कुमार, सिद्धार्थ भट्टाचार्य, मो मोइनुद्दीन सहित शिक्षक व शिक्षिकाएं आदि मौजूद रहे।

Previous post समधी के साथ शराब बेचने के आरोप में 15 लीटर शराब के साथ समधी हुआ गिरफ्तार।
Next post विद्यालय के वार्षिक कार्यक्रम में बच्चों को किया गया पुरस्कृत।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial