September 23, 2026

एनडीए प्रत्याशी दुलालचंद गोस्वामी अपने समर्थकों के साथ जनसंपर्क अभियान चलाया।

Read Time:1 Minute, 44 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

लोकसभा चुनाव में शामिल एनडीए प्रत्याशी दुलालचंद गोस्वामी अपने समर्थकों के साथ हसनगंज पहुंच जनसंपर्क अभियान चलाया। जनसंपर्क अभियान दौरान एनडीए प्रत्याशी दुलालचंद गोस्वामी का समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। जिसको लेकर दुलालचंद गोस्वामी ने बताया कि लोगों का एक मात्र लक्ष्य है कि पुनः नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनना है। साथ ही इस बार एनडीए का लक्ष्य 400 पार है। जो हमलोग कटिहार से करेंगे। अपार बहुमत से जीत करके देश में तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का काम करेंगे। बताया तभी देश विकसित भारत बनेगा और भारत विश्व में एक अलग कृतिमान हासिल करेगा। मौके पर जनसंपर्क अभियान रामनगरबंशी हवामहल से कोरगामा प्रखंड प्रमुख अवास से निकलकर सेंट्रल बैंक चौक से हसनगंज बाजार से थाना मोड़ तक पैदल मार्च कर लोगों से मिल अपने पक्ष में मत की अपील करते हुए जनसंपर्क अभियान थेगुवा चौक, कबैया, हरखा बंगाली टोला, फरही, सपनी, खनवा होते हुए कालसर महदिया सहित प्रखंड क्षेत्र का भ्रमण किया। इस अवसर पर एनडीए के सभी समर्थक मौजूद रहे।

Previous post ईद व रामनवमी पर्व को लेकर हुई शांति समिति की बैठक ।
Next post दीक्षांत समारोह आयोजित कर सफल बच्चों को दिया गया अंकपत्र पत्र।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial