दीक्षांत समारोह आयोजित कर सफल बच्चों को दिया गया अंकपत्र पत्र।
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज में प्रधानाध्यापक पवन कुमार भगत की अगुवाई में दीक्षांत समारोह आयोजित कर वार्षिक परीक्षा में उत्तीर्ण सभी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। साथ ही पेंटिंग, निबंध, चित्रकला सहित प्रतियोगिता आयोजित कर सफल बच्चों व उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया। समारोह दौरान वार्षिक परीक्षा में उत्तीर्ण बच्चों का अंकपत्र साझा कर अभिभावकों के समक्ष सभी बच्चों को मेडल व पुरस्कार से सम्मानित किया गया। साथ ही खेलकूद व पेंटिंग निबंध सहित प्रतियोगिता आयोजित कर प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी सफल बच्चों को पुरस्कृत किया गया। मौके पर बच्चों के अभिभावकों को माला पहनाकर स्वागत करते हुए सभी को मिठाई व नास्ता खिलाया गया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक पवन कुमार भगत, अभिषेक झा, राकेश कुमार मंडल, नवीन कुमार, नीतिश कुमार, रंजना कुमारी, विनिता कुमारी, रागनी कुमारी, अर्चना राय, सुजीत कुमार, अजीत कुमार, केशव कुमार, धीरज कुमार कमल सहित शिक्षक व शिक्षिकाएं आदि मौजूद रहे।
More Stories
सामुदायिक किचन बंद, बाढ़ प्रभावितों के सामने भोजन का संकट।
रतन कुमार ओझा(मनिहारी) कटिहार जिले के मनिहारी विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ प्रभावितों के लिए संचालित सामुदायिक किचन बंद होने से...
वार्ड-8 में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग, 35 महिलाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) अमदाबाद नगर पंचायत के वार्ड-8 में जलजमाव और गंदगी से करीब 50-60 परिवार परेशान हैं। पाल...
24 घंटे के अंदर जारी हुआ लंबित परीक्षा परिणाम, विद्यार्थी परिषद के आंदोलन का दिखा असर
कोमल गुप्ता (कटिहार) लंबित परीक्षा परिणाम जारी करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के कार्यकर्ताओं एवं...
कटिहार निबंधन कार्यालय में जमीन की रजिस्ट्री ने पकड़ी रफ्तार, पेपरलेस प्रक्रिया से बदली तस्वीर
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार निबंधन कार्यालय में जमीन की रजिस्ट्री प्रक्रिया में तेजी देखने को मिल रही है। पेपरलेस व्यवस्था...
रौतारा थाना को मिला नया नेतृत्व, मन्नू ओझा ने संभाली कमानअपराध नियंत्रण, शराबबंदी और जनता की समस्याओं के त्वरित निष्पादन को बताया प्राथमिकता
मो0 काजु (फलका) रौतारा थाना को नए थानाध्यक्ष के रूप में मन्नू ओझा मिले हैं। मंगलवार को उन्होंने विधिवत रूप...
जियो टावर के जनरेटर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, ग्रामीणों की मदद से पाया गया काबू
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) बलरामपुर प्रखंड अंतर्गत विधौले गांव में जियो टावर के परिसर में अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण...
