September 23, 2026

ईद व रामनवमी पर्व को लेकर हुई शांति समिति की बैठक ।

Read Time:2 Minute, 49 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज थाना प्रांगण में ईद उल फितर व रामनवमी पर्व का त्यौहार शांतिपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक किया गया। आयोजित बैठक की अध्यक्षता सीओ कृष्ण मोहन कुमार व थानाध्यक्ष अनीस कुमार ने किया। आयोजित बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधिगण व गणमान्य लोगों को आचार संहिता का उल्लंघन ना करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने की अपील की गई। बताया कि आचार संहिता लागू रहने के कारण इस बार त्यौहार नियमानुकूल मनावें। शोभायात्रा या जुलूस को लेकर लाइसेंस अनिवार्य होगा। साथ ही विभागीय स्तर पर जारी गाइडलाइंस का अनुपालन हर हाल में करना होगा। कहा संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। साथ ही स्थानीय लोगों की भी सहयोग जरूरी है। हुड़दंगियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। बताया किसी भी तरह के अफवाहों पर ध्यान नहीं दें। रामनवमी व ईद पर्व लोग शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाएं। कहीं कोई गड़बड़ी हो तो उसकी सूचना तुरंत स्थानीय थाने को दें। त्यौहार में डीजे साउंड का प्रयोग नहीं करें। पुलिस प्रशासन आपकी सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहेगी। मौके पर मौजूद जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों से त्यौहार शांतिपूर्ण माहौल मनाने को लेकर कई बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया। ईद व रामनवमी का त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर पदाधिकारियों ने सभी से अपील की। इस अवसर पर जिला परिषद शाहिद अख्तर, मुखिया में कंदलाल मुर्मू, रानी देवी, रुस्तम अली, पूर्व मुखिया उस्मान गनी, मुखिया प्रतिनिधि व वर्तमान पैक्स अध्यक्ष राधा उरांव, सरपंच अनिल मंडल, पंचायत समिति सदस्य मो अजीमुद्दीन, समिति प्रतिनिधि सदानंद तिर्की, वार्ड सदस्य कन्हैया उरांव, बलराम मंडल, नसीम अख्तर, मो कासिम सहित जनप्रतिनिधिगण व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Previous post 30 लीटर देशी शराब के साथ तस्कर एवं एक पियक्कड़ को किया गया गिरफ्तार।
Next post एनडीए प्रत्याशी दुलालचंद गोस्वामी अपने समर्थकों के साथ जनसंपर्क अभियान चलाया।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial