समारोहपूर्वक विद्यालयों में छात्रों के बीच प्रगति पत्र बांटी गई
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
सरकार के दिशा-निर्देश पर सोमवार को प्रखंड क्षेत्र के मनोहरपुर पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय वाणीपुर और नारायणपुर पंचायत के मध्य विद्यालय पटनी नारायणपुर में दीक्षांत समारोह में छात्र-छात्राओं को उनके अभिभावकों की उपस्थिति में प्रगति पत्र और मेडल बांटी गई। सभी वर्गों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रगति पत्र के साथ मेडल और उपहार देकर हौसला अफजाई की गई। वाणीपुर स्थित विद्यालय में समारोह का उद्घाटन संयुक्त रूप से पंचायत की मुखिया शबनम कुमारी, पैक्स अध्यक्ष ललन यादव और प्रधानाध्यापक बिनोद मंडल ने फिता काटकर व द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया। वही पटनी नारायणपुर के उत्क्रमित मध्य विद्यालय में समारोह का उद्घाटन प्रधानाध्यापक शंकर पासवान ने किया। नारायणपुर स्थित विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। वही वाणीपुर स्थित विद्यालय में मुखिया प्रतिनिधि, सहित शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को उनके उज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षा से संबंधित मार्गदर्शन दिये।इस अवसर पर शिक्षक सुनील कुमार, गीता कुमारी, मालती कुमारी,पुनम कुमारी, हिमाद्रि शांडिल्य, रुखसार प्रविण,बीओ प्रतिनिधि मोहम्मद आजम,शिक्षा सचिव संगीता कुमारी, शिक्षा समिति अध्यक्ष रुक्मणी देवी, प्रमोद यादव, विश्वनाथ यादव मौजूद थे।
More Stories
सामुदायिक किचन बंद, बाढ़ प्रभावितों के सामने भोजन का संकट।
रतन कुमार ओझा(मनिहारी) कटिहार जिले के मनिहारी विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ प्रभावितों के लिए संचालित सामुदायिक किचन बंद होने से...
वार्ड-8 में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग, 35 महिलाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) अमदाबाद नगर पंचायत के वार्ड-8 में जलजमाव और गंदगी से करीब 50-60 परिवार परेशान हैं। पाल...
24 घंटे के अंदर जारी हुआ लंबित परीक्षा परिणाम, विद्यार्थी परिषद के आंदोलन का दिखा असर
कोमल गुप्ता (कटिहार) लंबित परीक्षा परिणाम जारी करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के कार्यकर्ताओं एवं...
कटिहार निबंधन कार्यालय में जमीन की रजिस्ट्री ने पकड़ी रफ्तार, पेपरलेस प्रक्रिया से बदली तस्वीर
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार निबंधन कार्यालय में जमीन की रजिस्ट्री प्रक्रिया में तेजी देखने को मिल रही है। पेपरलेस व्यवस्था...
रौतारा थाना को मिला नया नेतृत्व, मन्नू ओझा ने संभाली कमानअपराध नियंत्रण, शराबबंदी और जनता की समस्याओं के त्वरित निष्पादन को बताया प्राथमिकता
मो0 काजु (फलका) रौतारा थाना को नए थानाध्यक्ष के रूप में मन्नू ओझा मिले हैं। मंगलवार को उन्होंने विधिवत रूप...
जियो टावर के जनरेटर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, ग्रामीणों की मदद से पाया गया काबू
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) बलरामपुर प्रखंड अंतर्गत विधौले गांव में जियो टावर के परिसर में अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण...
