September 23, 2026

अंचलाधिकारी ने अग्नि पीड़ित परिवारों के बीच डिग्निटी किट का वितरण किया

Read Time:1 Minute, 53 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी के दिलारपुर पंचायत के सीज नं आठ में रविवार को आग से 28 परिवारों का घर जलकर राख हो गया था। अधिकारियों के निर्देश पर अंचल कर्मियों द्वारा अग्नि से हुए नुकसान का जायजा लेने के बाद कुल 28 परिवारों की सुची सौंपी। सोमवार को अंचलाधिकारी सुश्री निहारिका ने 28 पीड़ित परिवारों में मौजूद 26 परिवारों को आपदा कोष से निर्गत डिग्निटी किट सौंपी। इस किट में आवश्यक सामग्री के रूप में साड़ी, बच्चियों के कपड़े, सेनेटरी नैपकिन, साबुन, सर्फ, तेल, मच्छरदानी, टॉर्च, बाल्टी और मग दिए जाते हैं। शेष दो पीड़ित परिवारों को स्थल पर उपलब्ध नहीं होने के कारण सामग्री नहीं सौंप जा सकी। वही ऐसी विकट परिस्थिति में जरूरतमंदों को मदद के लिए ईश्वर किसी ने किसी को भेज ही देते हैं। प्रखंड के रसूलपुर निवासी व पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर मुंतशिर आलम ने अपने सहयोगियों के साथ सभी पीड़ित परिवारों को 2 किलो चूड़ा वह गुड़ वितरण कर मदद की। इंजीनियर मुंतशिर हैदराबाद में पोस्टेड है और ईद की खुशी मनाने घर आए हुए हैं। इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य संजय मंडल, कुंदन पासवान, राजस्व कर्मी जयनारायण, मंटू कुमार, मेंबर संजय दास, मुखिया व सरपंच मौजूद थे।

Previous post दीक्षांत समारोह आयोजित कर सफल बच्चों को दिया गया अंकपत्र पत्र।
Next post समारोहपूर्वक विद्यालयों में छात्रों के बीच प्रगति पत्र बांटी गई
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial